फिर मुश्किल में ‘आप’ के मंत्री, महिलाओं ने लगाए सनसनीखेज आरोप

सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करने गए सोमनाथ भारती पर युगांडा की चार महिलाओं ने आरोप लगाते हुए पुलिस में उनके खिलाफ शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मंत्री अपने समर्थकों और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर उन्हें जबरन सरकारी अस्पताल में ले गए और वहां उनका मेडिकल टेस्ट कराया।
इन विदेशी महिलाओं की ओर से पैरवी करने वाले उनके वकील हरीश साल्वे ने जानकारी देते हुए बताया कि मंत्री ने एक महिला को शौचालय तक नहीं जाने दिया और उसे सबके सामने पेशाब करने का मजबूर किया।
खास बात ये की इन्होंने मंत्री के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। वहीं इन महिलाओं पर किए गए परीक्षण में ड्रग्स की मात्रा नहीं मिली थी। महिलाओं ने आरोप लगाया है कि मंत्री और उनके साथ मौजूद लोगों ने न केवल उनके साथियों के साथ मारपीट की और उन्हें जबरदस्ती गाड़ी में घुमाते रहे।












Click it and Unblock the Notifications