आप का CBI दफ्तर के बाहर धरना, बीजेपी के ‘Operation Lotus’ के जांच की मांग
नई दिल्ली, 31 अगस्त: दिल्ली सरकार और बीजेपी के बीच चल रही जंग अब और तेज हो गई है। बीजेपी के कथित 'ऑपरेशन लोटस' के खिलाफ जांच की मांग को लेकर आप नेताओं ने दिल्ली में सीबीआई मुख्यालय के बाहर धरना दिया। इस दौरान भाजपा के 'ऑपरेशन लोटस' की जांच की मांग को लेकर आप विधायकों ने जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली सरकार को गिराने कथित आरोप के तहत आप विधायक आतिशी पार्टी विधायकों के साथ सीबीआई मुख्यालय पहुंचीं, जहां उनका बीजेपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की मांग की।
Recommended Video

आम आदमी पार्टी ने बीजेपी के कथित 'ऑपरेशन लोटस' के खिलाफ जांच की मांग को लेकर बुधवार को दिल्ली में सीबीआई मुख्यालय के बाहर धरना दिया। इस दौरान आप के प्रतिनिधिमंडल को सीबीआई मुख्यालय के बाहर बैरिकेड्स पार करने से रोका गया, जिसके बाद वे कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए।
आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर अपने 'ऑपरेशन लोटस' के तहत कई राज्यों में सरकारों को गिराने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। आप के धरने में पार्टी नेताओं में आप सांसद संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज, आतिशी भी शामिल रहीं। इससे पहले आप नेता आतिशी ने ट्वीट किया था कि पार्टी 'ऑपरेशन लोटस' पर कथित तौर पर बीजेपी द्वारा खर्च किए गए 6300 करोड़ रुपये की जांच की मांग कर रही है।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आप विधायकों का प्रतिनिधिमंडल 'ऑपरेशन लोटस' के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए सीबीआई मुख्यालय जा रहा है। हम देश भर में 'ऑपरेशन लोटस' पर बीजेपी द्वारा खर्च किए गए 6300 करोड़ रुपये के सोर्स की जांच की मांग कर रहे हैं। इससे पहले संजय सिंह ने प्रेस वार्ता करते हुए बीजेपी पर आरोप लगाया कि बीजेपी सीरियल किलर की तरह सरकारें गिरा रही है। ये भारतीय खोका पार्टी बन गई है। MLAs खरीदने के लिए ₹6300 करोड़ ख़र्च किए। न्यायिक निगरानी में CBI जांच हो और BJP नेताओं को जेल भेजा जाए।
संजय सिंह ने कहा कि पेट्रोल-डीजल, दूध-दही, आटा-चावल पर टैक्स बढ़ाने के लिए BJP जो दलाली खाती है, उस दलाली से MLAs खरीदे जाते हैं। आज मैं और AAP विधायक CBI के पास जाएंगे और Operation Lotus की जांच की मांग करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications