AAP नेता सोमनाथ भारती बोले- दिल्‍ली में पूर्वांचल के लोगों को उपयुक्‍त सम्‍मान सीएम केजरीवाल ने ही दिलवाया

दिल्ली के पटेल नगर विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सोमवार को 'जेल का जवाब वोट से' संकल्प सभा का आयोजन किया। जिसमें आप नेता सोमनाथ भारती ने भाजपा पर जमकर हमला किया।

इस संकल्‍प सभा में आप नेता सोमनाथ भारती ने कहा दिल्‍ली में पूर्वांचलियों को उपयुक्‍त सम्‍मान दिलाने वाला एक ही नाम है वो नाम अरविंद केजरीवाल है। मुझे आज वो दिन याद है जब पूर्वांचल के लोगों को दिल्‍ली के अंदर क्‍या- क्‍या नहीं कहा जाता था।

Somnath Bharti

उन्‍होंने कहा जब से दिल्‍ली में आम आदमी पार्टी की सरकार आई तब से पूर्वांचल के लोगों के मान-सम्‍मान के लिए हर संभव प्रयास किया गया। अब तो छठी मैय्या की पूजा हर वर्ग करता है। ये सब अरविंद केजरीवाल ने करवाया।
सोमनाथ ने कहा दिल्‍ली में क्‍या पंजाबी, क्‍या बिहारी, क्‍या जाट सभी लोग छठी मैय्या के आगे नतमस्‍तक हैं। केजरीवाल ने दिल्‍ली में छठ पूजा के एिल 1200 घाट बनवाया। उन्‍होंने कहा भाजपा के लोगों के सीने पर मूंग दलने का काम किया।

सोमनाथ भारती ने कहा केजरीवाल ने दुनिया को सिखाया शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य से राजनीति हो सकती है। बिजली, पानी, महिलाओं को फ्री बस सेवा की राजनीति हो सकती है। केजरीवाल ने अपनी नीतियों के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने दिल्‍ली में 70 में से 62 सीटों पर जीत हासिल करके दिखाया। केजरीवाल की इस जीत में दिल्‍ली के पूर्वांचल को लोगों का हाथ है। उन्‍होंने कहा केजरीवाल ने जो काम की राजनीति की उसे भाजपा सह नहीं पा रही है इसलिए सीएम केजरीवाल को झूठे आरोप में साजिश के तहत जेल में डाल दिया। उन्‍होंने कहा संजय सिंह के ऊपर चले केस में मिली रिहाई ने बता दिया है कि दिल्‍ली में कोई घोटाला हआ ही नहीं।

सोमनाथ भारती ने तंज कसते हुए कहा भाजपाईयों को महात्मा गांधी की प्रतिमा पर नही जाना चाहिए उन्‍हें तो गोडसे की प्रतिमा बनवानी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+