'बीजेपी ने दिल्लीवालों की पीठ में छुरा मारा', पदयात्रा के दौरान केंद्र सरकार पर बरसे सिसोदिया

Manish Sisodia Padyatra: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं। लगातार दो टर्म से राज्य की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी जीत की हैट्रिक लगाने की जुगत में है। हाल ही मैं आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने 'मंडल पदाधिकारियों' की बैठक बुलाकर चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया था। इस कड़ी में केजरीवाल दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में जाकर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। सोमवार को दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बिजवासन विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा की।

पदयात्रा के दौरान मनीष सिसोदिया ने लोगों से मुलाकात की। इस क्रम में लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। कोई सेल्फी लेने पहुंचा तो किसी ने दिल्ली के सरकारी स्कूल को विश्वस्तरीय बनवाने के लिए उनको शुक्रिया कहा। हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़ी।

Manish Sisodia

अपने संबोधन में सिसोदिया ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज मैं आप सबके बीच कट्टर ईमानदार नेता अरविंद केजरीवाल का संदेश लेकर आया हूं। केजरीवाल जी ने दिल्ली में मुफ्त बिजली-पानी, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, और बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा जैसी योजनाएं शुरू कीं। अब BJP शासित राज्यों में जनता ने भाजपा नेताओं से सवाल पूछना शुरू कर दिया है कि जो काम दिल्ली में आम आदमी पार्टी करवा सकती है, वही काम यूपी, हरियाणा, गुजरात, और राजस्थान में क्यों नहीं हो रहे?

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने दिल्ली के कामों को रोकने और जनता को परेशान करने के लिए अरविंद केजरीवाल जी और हमारे नेताओं को जेल भेज दिया। लेकिन अब केजरीवाल जी बाहर आ गए हैं और सभी रुके हुए काम फिर से शुरू हो गए हैं।

पूर्व उप मुख्यमंत्री ने लोगों से अनुरोध करते हुए कहा कि बीजेपी ने दिल्ली के काम रोक दिल्लीवालों की पीठ में छुरा मारा। केजरीवाल जी स्कूल-अस्पताल बना रहे थे, उन्होंने बिजली मुफ़्त की तो बीजेपी ने उन्हें जेल में डाल दिया। अगर BJP को वोट दी तो बीजेपी दिल्ली के लोगों की मुफ़्त बिजली-पानी, शिक्षा-इलाज, मुफ़्त बस सफ़र
सब बंद कर देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+