मनीष सिसोदिया ने नरेला में की पदयात्रा
Manish Sisodia Padyatra: दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने नरेला विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा की। इस दौरान सिसोदिया ने लोगों से दिल्ली के स्कूलों की बेहतरी को लेकर बातचीत की। पदयात्रा के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
आप ने आधिकरिक X हैंडल से पोस्ट कर लिखा, दिल्ली के सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदलने वाले मनीष सिसोदिया आज दिल्लीवालों के बीच नरेला विधानसभा में पदयात्रा करने पहुंचे। मनीष जी ने 'काम की राजनीति' के नायक अरविंद केजरीवाल जी का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। इस क्रम में लोगों ने सरकारी स्कूल को प्राईवेट से भी बेहतर बनाने वाले मनीष सिसोदिया आज जब नरेला विधानसभा पहुंचे तो दिल्ली वालों ने दिल्ली में इतनी बड़ी शिक्षा क्रांति लाने के लिए उनका धन्यवाद किया।

बता दें कि आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल और पार्टी के वरिष्ठ नेता रोज शाम पदयात्रा कर रहे हैं। इस क्रम में लोगों से भेंट मुलाकात कर उनका हालचाल और उनके क्षेत्र की समस्याओं का हल भी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications