AAP नेता आतिशी का बड़ा आरोप- जेल में अरविंद केजरीवाल को मारने की साजिश रची जा रही है
Delhi Excise Policy Scam Case: दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की एक याचिका पर ईडी ने कोर्ट में अपना जवाब दाखिल किया है। जिसमें ईडी ने आरोप लगाया है कि केजरीवाल जेल में आम और मिठाई खा रहे हैं ताकि वो अपनी खराब सेहत के हवाले से जमानत हासिक कर सके। ईडी के इस आरोप पर आम आदमी पार्टी आग-बबूला हो चुकी हैं।

कोर्ट में केजरीवाल पर ईडी द्वारा लगाए इस आरोप के बाद आतिशी ने गुरुवार को प्रेस कान्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के दबाव में ईडी केजरीवाल पर झूठे आरोप लगा रही है। केजरीवाल को तिहाड़ जेल में वो ही खाना दिया जा रहा है जो उनके डाइट चार्ट में लिखा है। जिसकी कापी कोर्ट में जमा है। उन्होंने कहा एक षणयंत्र के तहत अरविंद केजरीवाल की जान लेने की कोशिश की जा रही है।
दिल्ली सरकार की मंत्री ने कहा केजरीवाल को गंभीर शुगर की बीमारी है। वो अपने शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए हर दिन 54 यूनिट इंसूलिन लेते हैं।
उन्होंने कहा सबको पता है कि इंसुलिन की इतनी यूनिट वो ही मरीज लेते हैं जिन्हें गंभीर शुगर होता है, ऐसे मरीज को क्या खाना है और कौन से व्यायाम करने हैं ये सभी कुछ निर्धारित होता है। ये ही वजह है कि कोर्ट ने उन्हें घर का बना खाना खाने की इजाजत दे दी है लेकिन भाजपा ईडी की मदद से केजरीवाल की सेहत खराब करने की कोशिश कर रही है। उनको हर दिन मिलने वाले घर के बने खाने को बंद करना चाह रही है। उन्होंने कहा ईडी केजरीवाला पर मीठी चाय पीने और मिठाई खाने का सरासर झूठ है।
आतिशी ने आरोप लगाया कि भाजपा चाहती है कि किसी भी तरह से उनका घर का खाना बंदर कराया जाए और फिर उन्हें जेल का ही खाना खिलाकर उनके स्वास्थ्य का खिलवाड़ किया जाए।
उन्होंने कहा अरविंद केजरीवाल का पिछले कई दिनों से शुगर लेवल 300 से अधिक जा रहा है। केजरीवाल अधिकारियों से बार-बार इंसूलिन देने की बात कह रहे हैं लेकिन उनकी एक भी नहीं सुनी जा रही है।
आतिशी ने कहा कई दिनों से केजरीवाल का शुगर लेवल 300 पार जा रहा है। वह जेल अधिकारियों से बार-बार इंसुलिन देने की बात कह रहे हैं, लेकिन वे नहीं सुन रहे हैं। भगवान भी आपको माफ नहीं करेगा। आतिशी ने कहा वकीलों का कहना है कि भले ही के केजरीवाल को जेल से बाहर नहीं भेजा जाए लेकिन उन्हें डॉक्टरों की सलाह पर ट्रीटमेंट किया जाए।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications