Delhi News: 'चुनाव से पहले AAP के 4 बड़े नेताओं को जेल भेजने की तैयारी में BJP', आतिशी का बड़ा खुलासा
Arvind Kejriwal Update: शराब नीति मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी(आप) व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल की बैरक दो में रखा गया है। मंगलवार को अब आप नेता आतिशी ने बड़ा खुलासा किया है।
उन्होंने कहा कि अब बीजेपी का यह इरादा है कि लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के अगले बड़े 4 नेताओं को गिरफ्तार करेगी। मुझे, सौरभ भारद्वाज, राघव चड्ढा और दुर्गेश पाठक को गिरफ्तार करेंगे। बीजेपी ने य उम्मीद की थी कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आप टूट जाएगी, बिखर जाएगी। क्योंकि आप के सभी सीनियर लीडर्स जेल में हैं।

आतिशी ने आगे यह भी कहा कि बीजेपी को यह बताना चाहती हूं कि हम आपकी धमकियों से डरने वाले नहीं है। हम केजरीवाल के सिपाही हैं, भगत सिंह की राह पर चलने वाले हैं। हम डरने वाले नहीं हैं। आप के किसी भी व्यक्ति को जेल डाल दीजिए। हम हमेशा लड़ाई के लिए सामने आएंगे।
'मेरे घर, रिश्तेदारों के घर पर होगी ईडी की रेड होगी'
आतिशी ने यह भी कहा कि मेरे घर, रिश्तेदारों के घर ईडी की रेड होगी। समन भेजे जाएंगे। समन भेजने के बाद गिरफ्तार किया जाएगा। आगे कहा कि मैं बीजेपी को बता दूं कि आपकी धमकियों से नहीं डरेंगे। आखिरी सांस तक केजरीवाल के नेतृत्व में काम करते रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications