आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रमुख गोपाल इटालिया दिल्ली पुलिस की हिरासत में, PM मोदी को अपशब्द कहने के आरोप
AAP Gujarat chief Gopal Italia detained: आम आदमी पार्टी गुजरात के प्रमुख गोपाल इटालिया को राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) कार्यालय के बाहर से हिरासत में ले लिया गया। इस दौरान उनके साथ आम आदमी पार्टी के काफी कार्यकर्ता मौजूद थे। दिल्ली पुलिस ने मौके से ही उन्हें हिरासत में ले लिया।
Recommended Video

बता दें कि, आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रमुख गोपाल इटालिया को एक वीडियो के सिलसिले में तलब किया गया था, जिसमें उन्हें कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए देखा गया। आज जब राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था, तो 'आप' के कार्यकर्ताओं ने एनसीडब्ल्यू (राष्ट्रीय महिला आयोग) कार्यालय के समक्ष गोपाल इटालिया की अगुवाई में नारेबाजी की।

बताते चलें कि, राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की तरफ से गोपाल इटालिया को एक समन भेजे जाने के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भड़क गए थे। इसको लेकर कार्यकर्ताओं ने आज महिला आयोग के कार्यालय का घेराव करने के साथ-साथ विरोध प्रदर्शन शुरू किया। तस्वीरों में नजर आ रहा है कि, आप के कार्यकर्ता तख्ती लेकर खड़े हैं और महिला आयोग के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। इसके कुछ देर बाद ही यह खबर आ गई कि, इटालिया को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।












Click it and Unblock the Notifications