दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में शूटआउट पर विपक्ष ने केंद्र को घेरा, वकीलों का हड़ताल का ऐलान
नई दिल्ली, 24 सितंबर: राजधानी दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में पहले एक गैंगेस्टर की हत्या और उसके बाद हमलावरों के एनकाउंटर के बाद वकीलों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी गुस्सा है। दिल्ली बार काउंसिल ने इसको लेकर एतराज जताया है तो वकीलों ने एक दिन की हड़ताल का भी ऐलान किया है। वहीं विपक्षी दलों और कई दूसरे संगठनों ने भी इसे सुरक्षा की गंभीर चूक कहा है। विपक्षी दलों का कहना है कि शायद ये आजाद भारत में पहला मौका है, जब सुनवाई के दौरान जज के सामने किसी की हत्या की गई हो। ऐसे में इस पर गृहमंत्री की सीधी जावाबदेही है, जिनके अंडर में दिल्ली पुलिस है।

Recommended Video
बार काउंसिल और वकीलों ने क्या कहा
बार काउंसिल ऑफ दिल्ली के चेयरमैन राकेश शेरावत ने कहा है कि रोहिणी कोर्ट में हुई घटनाएक बड़ी सुरक्षा चूक है। हम इसकी निंदा करते हैं। इस तरह की घटनाएं बार-बार हो रही हैं, कोर्ट की सुरक्षा दांव पर है। दिल्ली सीपी तक इस मुद्दे को उठाने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। सुरक्षाकर्मियों की लापरवाही के कारण ही इस तरह की घटनाएं बार-बार हो रही हैं। हम इस मुद्दे को एक जरूरी बैठक में उठाएंगे, दिल्ली सीपी से मिलकर जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।
रोहिणी में हुए शूटआउट को लेकर दूसरी अदालतों के वकीलों ने भी कड़ा रोष जताया है। घटना के विरोध में दिल्ली के वकीलों ने एक दिन की हड़ताल बुलाने का ऐलान किया है। दिल्ली की सभी जिला अदालतों में कल यानी शनिवार को वकील काम नहीं करेंगे और हड़ताल रखेंगे।
विपक्ष ने क्या कहा है?
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने घटना का ट्वीट करते हुए लिखा है- गृहमंत्री अमित शाह कहाँ हैं? देश की राजधानी में इतनी बड़ी वारदात। न्याय के मंदिर में गोलियों की गूँज। वहीं कांग्रेस ने असम में लोगों पर पुलिस की फायरिंग और रोहिणी कोर्ट की घटना को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा है- कल असम में हिंसा हुई, आज दिल्ली में रोहिणी कोर्ट में सरेआम गोलीबारी हुई। एक जगह डबल इंजन की सरकार है तो दूसरी जगह की कानून व्यवस्था केंद्र के हाथों में है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या देश सच में सुरक्षित हाथों में है?
क्या है मामला
दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में शुक्रवार को जितेंद्र गोगी नम के गैंगेस्टर को पेशी पर लाया गया था। जब उसकी सुनवाई चल रही थी तो कोर्ट परिसर में ही वकील की ड्रेस पहने दो लोगों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद कोर्ट परिसर में हुए शूटआउट में दोनों हमलावरों को भी स्पेशल सेल के जवानों ने मार गिराया। कुछ ही देर के भीतर रोहिणी कोर्ट परिसर में तीन मौतें हुईं। इनमें से एक जितेंद्र है, जबकि दो उसको मारने वाले हमलावर हैं।












Click it and Unblock the Notifications