दिल्ली में AAP की '10 गारंटी वाली नाव', MCD चुनाव में निकलेगी सबसे आगे

दिल्ली एमसीडी चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी की ओर किए गए वादे अहम हैं। ये वो वादे हैं जो क्षेत्रीय स्तर पर एक बड़ी समस्या हैं। अक्सर इससे दिल्लीवासी ही नहीं यहां आने वाले पर्यटक भी जूझते हैं।

दिल्ली में सत्ताधारी आम आम आदमी पार्टी ने अपनी पैठ मजबूत करने के लिए नई योजना तैयार की है। जिसके तहत दिल्ली की अधिकतर छोटी से बड़ी उन समस्याओं के समाधान की बात की जा रही है, जिनसे दिल्ली वासियों को आए दिन दो चार होना पड़ता है। दिल्ली एमसीडी चुनाव (Delhi MCD Election 2022) के दौरान आम आदमी पार्टी की ओर से किए गए ये वो वादे हैं जो क्षेत्रीय स्तर पर एक बड़ी समस्या हैं। अक्सर इससे दिल्लीवासी ही नहीं यहां आने वाले पर्यटक भी जूझते हैं। लेकिन इसकी बात शायद प्रमुखता से कभी की ही नहीं जाती। आम आदमी पार्टी के ये वादे एमसीडी चुनाव में अन्य राजनीतिक दलों को कड़ी चुनौती देने वाले हैं।

Arvind Kejriwal and Manish Sisodia

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली जैसे घनी आबादी वाले शहर में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एमसीडी चुनान के दौरान 10 समस्याओं की समाधान का वादा किया है। हालांकी आम आदमी पार्टी की ओर से इसे महज चुनावी घोषणा नहीं बल्कि गारंटी कहा गया है। आप (AAP) की ओर से इसे गारंटी क्यों कहा गया इससे पहले हमें दिल्ली में एएपी की राष्ट्रीय संयोजक वा सीएम अरविंद केजरीवाल की ओर से किए गए उन 10 वादों को समझना चाहिए, जो एमसीडी चुनाव के दौरान किए गए है। इसके साथ ही हमें यह भी जानना आवश्यक है कि दिल्ली में आम आमदी पार्टी की सरकार रहते हुए सीएम केजरीवाल को चुनाव के दौरान ही क्यों ये वादा करना पड़ा।

दिल्ली एमसीडी में मौजूदा वक्त में भाजपा का कब्जा है। शहर के कई विकास कार्यों का जिम्मा भी एमसीडी के पास है। पिछले दिनों आप और भाजपा के बीच निगम के विकास कार्यों के मद में दिए जाने वाले धन को आरोप प्रत्यारोप का दौर भी चला। ऐसे में अब आदमी पार्टी स्थानीय स्तर पर राज्य सरकार की योजनाओं और पार्टी की नीति पर शत- प्रतिशत प्रदर्शन की योजना और दिल्ली और दिल्ली वासियों के विकास की प्रतिबद्धता के वादे के साथ दिल्ली एमसीडी चुनाव के मैदान में है।

AAP की 10 गारंटी
आम आदमी पार्टी के 10 वादों में पहला दिल्ली को स्वच्छ बनाने की गारंटी है। जिसके तहत ल्ली के तीनों कोनो पर बने कूड़े के पहाड़ को हटाया जाएगा। इसकी योजना बनाने से पहले दुनियाभर के एक्सपोर्ट्स की राय ली जाएगी। लंदन और पेरिस जैसे विकसित शहरों की स्वच्छता मॉडल पर काम होगा। जबकि दूसरा वादा एमसीडी को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का है। सीएम केजरीवाल का मानना है कि एमसीडी में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार भवन विभाग में है। भवन विभाग से भ्रष्टाचार को खत्म कर घर बनाने में नक्शे बनाने की प्रक्रिया को सरल बनाई जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन व्यवस्था की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। घर बनाने के दौरान होने वाली छोटी मोटी गलती को सुधारने के लिए व्यवस्था भी होगी। वहीं तीसरी गारंटी के तहत दिल्ली में पार्किंग की समस्या का समधान किया जाएगा। दिल्ली में आवारा पशुओं जैसे आवारा कुत्ते, बंदर, गाय व अन्य की समस्या को खत्म कर बेहतर व्यवस्था की जाएगी। दिल्ली नगर निगम की सड़कों और गलियों को पक्का किया जाएगा। छठीं गारंटी दिल्ली नगर निगम के सभी अस्पतालों में सुविधाओं और दिल्ली को पार्कों के विकास की है। दिल्ली एमसीडी में कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने की सातवीं गारंटी आम आदमी पार्टी ने दी है। आठवीं दिल्ली एमसीडी के कर्मचारियों को समय से वेतन देने, नौवीं व्यापारियों की समस्या दूर करने और 10वीं गारंटी रेहड़ी पटरी वालों की समस्या के समाधान करने की है।

अन्य राजनीतिक दलों पर भारी पड़ेगी AAP की 'गारंटी'
दिल्ली एमसीडी की कुल 250 सीटों पर 4 दिसंबर को मतदान होना है। इसके लिएआम आदमी पार्टी ने चुनावी वादे साथ दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए उम्मीवारों की दूसरी सूची भी जारी कर दी है। आप की दूसरी सूची में 116 कैंडिडेट्स की नाम की घोषणा की गई। इससे पहले पार्टी ने पहली सूची में 134 नाम घोषित किए थे। म आदमी पार्टी के ये 10 वादे इस बार दिल्ली में भाजपा के लिए भारी पड़ने वाले हैं। दिल्ली में पिछले कार्यकाल से मौजूदा कार्यकाल के दौरान दिल्ली सरकार ने लगातार स्थानीय स्तर पर आम जन की समस्याओं लगातार उठाया। इस बार एमसीडी चुनाव में एक बार फिर से आप का दांव भारी पड़ता नजर आ रहा है। दिल्ली एमसीडी में कर्मचारियों और वेतन से लेकर पार्किंग, भवनों के निर्माण की अनुमित में भ्रष्टाचार और गंदगी एक प्रमुख समस्या रही है। इन सभी के समाधान के लिए आप अपने चुनावी घोषणा पत्र में जिक्र किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+