AAP विधायक देवेंद्र सहरावत को भारी पड़ी केजरीवाल के नाम चिट्ठी, पार्टी ने किया सस्पेंड

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली की बिजवासन सीट से विधायक देवेंद्र सहरावत को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में प्राथमिक सदस्यता से सस्पेंड कर दिया है। सहरावत ने बीते दिनों खुलकर पार्टी नेताओं का विरोध किया था।

devinder sehrawat

देवेंद्र सहरावत ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लिखी चिट्ठी में पंजाब चुनावों में पार्टी के टिकट के बदले महिलाओं के यौन उत्पीड़न की आरोप लगाया था। इसमें उन्होंने सीनियर नेताओं पर आरोप लगाए थे, जिसके बाद संजय सिंह ने कहा था कि वे सहरावत के खिलाफ मानहानि का केस करेंगे।

अरविंद केजरीवाल के नाम लिखी चिट्ठी सामने आने से पार्टी में हड़कंप मच गया था। हालांकि उन्होंने चिट्ठी में यह साफ लिखा था कि उनके पास से लेकर कोई सबूत नहीं हैं।

केजरीवाल को बताया था जिम्मेदार
यह नहीं, दिल्ली सरकार की ओर से 21 विधायकों को संसदीय सचिव नियुक्त किए जाने के मामले में भी उन्होंने केजरीवाल को घेरा था। सहरावत ने कहा था कि अगर विधायकों की सदस्यता जाती है तो इसके जिम्मेदार सिर्फ अरविंद केजरीवाल होंगे।

अनुशासन समिति ने लिया फैसला
सहरावत की ओर से मुख्यमंत्री और पार्टी के अन्य नेताओं पर लगाए गए आरोपों के बाद पार्टी की राज्य अनुशासन समिति ने उनके खिलाफ सुनवाई की और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से सस्पेंड कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+