Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR को बारिश करेगी तंग, जानिए क्या है IMD का बड़ा अपडेट?
Delhi Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में सर्दी तो कम हुई है लेकिन यहां पर बीच-बीच में हो रही बारिश ने लोगों को परेशान किया हुआ है। आज से लेकर 20 फरवरी तक यहां पर हल्की बरसात होने के आसार हैं।

भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक दिल्ली में आज हल्की बारिश हो सकती है। आज यहां पर अधिकम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
आपको बता दें कि पहाड़ों पर इस वक्त पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है, जिसकी वजह से पहाड़ों पर बरसात हो रही है लेकिन 20 फरवरी के बाद इसका असर कम हो जाएगा इसलिए यहां पर बारिश का सिलसिला कम होगा। आज भी तड़के यहां पर धुंध देखने को मिली है हालांकि वो दिन चढ़ने के कारण ठीक भी हो गई।
हालांकि बारिश के बाद भी दिल्ली मे प्रदूषण कम नहीं हो रहा है। आज भी दिल्ली में सुबह AQI 299-300 के बीच ही था। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 279 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 298 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 232 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 275 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -269 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली -291 AQI
यह भी जानिए
- 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
- 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
- 201 से 300 के बीच 'खराब',
- 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 से 500 के बीच 'गंभीर'
जहां दिल्ली का ये हाल है, तो वहीं पंजाब,हरियाणा, यूपी, बिहार, एमपी, छत्तीसगढ़ , राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा में आज मौसम साफ रहेगा तो वहीं हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहेगा और पूर्वोत्तर में भी मौसम के शुष्क रहने की आशंका है।












Click it and Unblock the Notifications