Aaj ka Mausam: दिल्ली में क्या बरसेंगे बादल? जानिए IMD ने क्या कहा?

Delhi Weather Updates: देश की राजधानी दिल्ली से मानसून पूरी तरह से विदाई ले चुका है जिसकी वजह से राजधानी में इस वक्त मौसम गर्म हो गया है इस वजह से लोगों को थोड़ी परेशानी हो रही है।

भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आने वाले दो-तीन दिनों तक यहां पर मौसम ड्राई ही रहेगा और बारिश नहीं होगी।

Delhi Weather Updates

आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। तो वहीं कल यहां पर पर अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया था।

आईएमडी के मुताबिक अक्तूबर के अंतिम सप्ताह से यहां के तापमान में गिरावट आएगी। नोएडा-गाजियाबाद में भी वेदर ड्राई रहेगा।बारिश ना होने से यहां के AQI में थोड़ा परिवर्तन देखने को मिला है, हालांकि स्थिति नियंत्रित है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह 6 बजे दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 119 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 129AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 1 12 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 119 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -117 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली -119 AQI

यह भी जानिए

  • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

जहां दिल्ली-एनसीआर में ये हाल है, वहीं यूपी -बिहार के लोग भी इन दिनों उमस और गर्मी से परेशान हैं, वैसे आज कई हिस्सों में हल्की बरसात के आसार हैं। पूर्वी यूपी और पश्चिमी बिहार में भी हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है तो वहीं दूसरी ओर पंजाब, हरियाणा, एमपी, छत्तीसगढ़ में आज मौसम ड्राई रहने वाला है।

लद्दाख और कश्मीर में आसमान साफ और शुष्क रहेगा

गुजरात-राजस्थान , आंध्रा -तेलंगाना , बंगाल, ओडिशा, असम, सिक्किम, मेघालय , तमिलनाडु, केरल , गोवा और महाराष्ट्र में भी बारिश की संभावना है और इसके लिए चेतावनी जारी की गई है तो वहीं असम , हिमाचल, उत्तराखंड में हल्की बारिश की संभावना नजर आ रही है तो वहीं लद्दाख और कश्मीर में आसमान साफ और शुष्क रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+