Delhi Weather Today: दिल्ली में कड़ाके की ठंड, जानिए 'क्रिसमस' पर कैसा है राजधानी का मौसम?

अगले दो दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाने के आसार हैं और दृश्यता करीब 100 मीटर रहेगी तो वहीं आज यहां पर न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रहेगा।

Delhi Weather

Recommended Video

    Weather Update: Delhi-NCR में शीतलहर का कहर, IMD ने दी ये चेतावनी | वनइंडिया हिंदी *News

    Delhi Ke Mausam Ki Jankari: देश की राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड जारी है, आज भी यहां पर घना कोहरा छाया हुआ है जिससे लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तो वहीं भारतीय मौसम विभाग ने यहां पर शीलहर का भी अलर्ट जारी किया हुआ है और कहा है कि सर्दी का यही आलम पूरे हफ्ते रहने वाला है। लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ेगा। कोहरे के कारण ट्रेनें और प्लाइट्स लेट चल रही हैं तो वहीं सड़कों पर भी वाहनों की रफ्तार काफी धीमी है।

    Delhi Weather

    उसका कहना है कि अगले दो दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाने के आसार हैं और दृश्यता करीब 100 मीटर रहेगी तो वहीं आज यहां पर न्यूनतम तापमान 4 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री के आस-पास रह सकता है, कुल मिलाकर क्रिसमस का पर्व कड़कड़ाती ठंड के बीच ही मनेगा। वहीं दूसरी ओर यहां पर प्रदूषण भी चरम स्तर पर है। आज भी यहां के कई इलाकों में AQI 300 के पार है। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

    • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 388 AQI
    • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 378 AQI
    • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 375 AQI
    • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 364 AQI
    • परपड़गंज, दिल्ली - 367AQI
    • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 376 AQI
    • लोधी रोड, दिल्ली AQI 389
    Delhi Weather

    एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहने के आसार हैं। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में आज घना कोहरा छाया हुआ है, मौसम विभाग ने यहां पर शीतलहर का अलर्ट जारी किया हुआ है तो वहीं अब आने वाले दिनों में भी ये ही हालात रहने वाले हैं। कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी की संभावना है तो वहीं आईएमडी ने दक्षिण तटीय तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में आज बारिश की आशंका व्यक्त किया है और इसके लिए भी अलर्ट जारी किया है।

    Weather: क्या है 'कोल्ड डे' और 'कोल्ड वेव' में अंतर?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+