Delhi Weather Today: दिल्ली में शीतलहर और कोहरे ने जीना किया मुहाल, Yellow Alert जारी

Aaj Ka Mausam in Delhi (दिल्ली का मौसम): आज यहां पर न्यूनतम तापमान 4 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री के आस-पास रह सकता है।

 Delhi Weather Today:

Delhi Ke Mausam Ki Jankari: देश की राजधानी इस वक्त ठंड से कांप रही है, कोहरे और शीतलहर दोनों ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज भी यहां पर शीतलहर का प्रकोप देखने को मिलेगा और लोगों को दिन में भी बर्फीली हवाओं का सामना करना पडे़गा उसने यहां पर शीतलहर का Yellow Alert जारी किया है। आपको बता दें कि कोहरे की वजह से ट्रेनें, हवाई जहाज और बसें सभी अपने निर्धारित वक्त से काफी लेट चल रहे हैं तो वहीं लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने को कहा गया है, आज सुबह पर कई जगहों पर दृश्यता करीब 100 मीटर रही, जिसके कारण सड़कों पर वाहन रेंगते हुए ही नजर आए।

 Delhi Weather Today:

तो वहीं आज यहां पर न्यूनतम तापमान 4 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री के आस-पास रह सकता है, दिल्ली में कड़ाके की ठंड के साथ प्रदूषण भी चरम पर है। आज भी यहां के कई इलाकों में AQI 300 के पार है। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 383 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 373 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 377 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 369 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली - 369AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 379 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली AQI 388
 Delhi Weather Today:

हालांकि मौसम विभाग कह रहा है कि मंगलवार से ठंड में राहत मिलने के आसार हैं । एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहने के आसार हैं। तो वहीं यूपी , एमपी, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में कोहरे का असर देखने को मिल रहा है तो वहीं साउथ में मौसम बिगड़ गया है इस वक्त तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और आंध्र प्रदेश में बारिश हो रही है और आज भी पूरे दिन यहां पर बरसात होने के ही आसार हैं।

Tunisha sharma: कौन थी तुनिषा शर्मा? क्या था कैटरीना से कनेक्शन?

Recommended Video

    Weather Update: Delhi-NCR में शीतलहर का कहर, IMD ने दी ये चेतावनी | वनइंडिया हिंदी *News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+