Aaj Ka Mausam: दिल्ली में आज भी कोहरे का प्रकोप, फ्लाइट्स भी प्रभावित, जानें अन्य राज्यों का हाल
Weather News in Hindi: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के अन्य हिस्से कड़ाके की ठंड के कहर से कांप रहे हैं। वहीं, मौसम विभाग ने बुधवार को पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार बताए हैं। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप जारी रह सकता है।
इसी कड़ी में, दिल्ली-एनसीआर की बुधवार की भोर कोहरे की चादर में ढकी नजर आई। हाथों को गला देने वाली ठंड के प्रकोप से पूरा उत्तर भारत कांप रहा है। लोग अलाव जलाकर खुद को गर्म रखने के जुगाड़ में, तो कहीं रैन बसेरे में शरण लेते नजर आए।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4.0 और अधिकतम तापमान 17.0 का पूर्वानुमान है। आगे मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार दोनों ही दिन दिल्ली में घने कोहरे और शीत लहर के प्रकोप से घिरे होने की आशंका जताई है। इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। वहीं, पंजाब और हरियाणा में बुधवार को बहुत घने कोहरे और शीत लहर की स्थिति के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
ट्रेनें और फ्लाइट्स प्रभावित
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तरी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में कोहरे के लिए मौसम विभाग द्वारा जारी एक सलाह में कहा गया है कि यह कुछ हवाई अड्डों, राजमार्गों और रेलवे मार्गों को प्रभावित कर सकता है। इसमें यह भी कहा गया है कि कोहरे के कारण यात्रा का समय कम होने के साथ-साथ वाहन चलाने में कठिनाई होगी।
16 जनवरी दिल्ली के लिए सबसे ठंडी
दिल्ली में मंगलवार को एक और ठंडा दिन दर्ज किया गया। सफदरजंग में तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पालम में तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने यह भी कहा कि पालम हवाई अड्डे पर सुबह 7 बजे 100 मीटर दृश्यता दर्ज की गई, जबकि यह 07:30 बजे IST पर घटकर 0 मीटर रह गई।
ट्रेनें और फ्लाइट्स हुई कैंसिल
इसमें कहा गया है कि सफदरजंग हवाईअड्डे पर सुबह सात बजे और भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े सात बजे दृश्यता 50 मीटर थी। इसी तरह, कोहरे के कारण दिल्ली से लगभग 30 फ्लाइट्स की रवानगी में देरी हुई, जबकि 30 ट्रेनें भी देरी से रवाना हुईं। वहीं, कोहरे के कारण 17 फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं।












Click it and Unblock the Notifications