Delhi Rains Updates: क्या दिल्ली में आज भी बरसेंगे बदरा? जानिए IMD का अपडेट
Delhi Rains Updates: दिल्ली में मानसून आज भी मेहरबान ही रहेगा, यहां पर हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है, इसी कारण भारतीय मौसम विभाग ने यहां पर येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी का कहना है कि इस पूरे हफ्ते यहां पर मौसम गीला ही रहने वाला है।
लेकिन अगले हफ्ते से बारिश में कमी आएगी। लगातार बरसात के कारण मौसम यहां पर दिलकश बना हुआ है। आज पूरे दिन मनोरम हवाएं भी चलेंगी।

तो वहीं यहां न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आस-पास रहेगा तो वहीं ठंडी हवाएं भी चलने का अनुमान है वैसे बारिश की वजह से दिल्ली की आबोहवा सुधर गई है और यहां के प्रदूषण में कमी आई है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 105 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 104 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 1 06 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 108 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -101 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली -103 AQI
यह भी जानिए
- 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
- 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
- 201 से 300 के बीच 'खराब',
- 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 से 500 के बीच 'गंभीर'
जहां दिल्ली का ये हाल है वहीं दूसरी ओर पंजाब, हरियाणा, एमपी, यूपी, बिहार में भी आज बरसात होने की आशंका है। गुजरात-राजस्थान , आंध्रा और तेलंगाना में आज भी रेड अलर्ट जारी है। आंध्रा और तेलंगाना में बरसात के कारण काफी आर्थिक नुकसान हुआ है, फिलहाल यहां पर राहत और बचाव कार्य जारी है।
हिमाचल और उत्तराखंड में भी येलो अलर्ट जारी है। तो वहीं बंगाल, ओडिशा, असम, सिक्किम, मेघालय , तमिलनाडु, केरल , गोवा और महाराष्ट्र में भी आज जमकर बादल बरस सकते हैं और इसी कारण यहां भी लोगों के मौसम के प्रति सचेत रहने को कहा है।












Click it and Unblock the Notifications