Weather News: दिल्ली में आज बारिश से राहत? जानें कहां चलेगी लू? UP से लेकर सिक्किम तक जानें कैसा रहेगा मौसम?
Aaj Ka Mausam 18 May 2025: दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल सकता है। दिल्ली में हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना है, जो गर्मी से कुछ राहत दे सकती है। वहीं, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू और कुछ में बारिश की संभावना है।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। दोपहर या शाम के समय हल्की बारिश, गरज-चमक और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जो कभी-कभी 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं।

हाल ही में आए आंधी-तूफान के कारण दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।
उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज विविध रहेगा। पूर्वी यूपी के मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच और लखीमपुर खीरी में बारिश और गरज-चमक की संभावना है। वहीं, पश्चिमी यूपी के इटावा, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, कानपुर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस और आगरा में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है।
अन्य राज्यों में मौसम की स्थिति
पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की संभावना है। दक्षिण भारत के केरल, माहे, लक्षद्वीप और तटीय कर्नाटक में भी हल्की से तेज बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।
सावधानियां और सुझाव
मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। बिजली गिरने और तेज हवाओं से होने वाले नुकसान से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। प्रभावित क्षेत्रों में भूस्खलन और जलभराव की आशंका को देखते हुए प्रशासन को भी अलर्ट पर रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications