लिफ्ट में 7 साल की बच्ची को गलत जगह छूने लगे 72 साल के रिटायर्ड कर्नल

द्वारका। दिल्ली एनसीआर के द्वारका इलाके में एक शर्मसार करने वाली घटना हुई है जिसमें एक बुजुर्ग रिटायर्ड कर्नल ने लिफ्ट में बच्ची को अकेली पाकर उसके साथ अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी कर्नल के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

A retired colonel molested a seven years old girl in Delhi

लिफ्ट से निकलकर भागी बच्ची
मामला द्वारका साउथ इलाके की एक सोसायटी का है। यहां लिफ्ट के अंदर सात साल की मासूम अकेली थी और उसमें 72 साल के बुजुर्ग रिटायर्ड कर्नल भी मौजूद थे। बच्ची ने पुलिस को बताया कि बुजुर्ग उसे गलत जगह पर छूने लगे और लिफ्ट रुकते ही वो शोर मचाते हुए वहां से भागकर घर पहुंची। रिटायर्ड कर्नल और बच्ची का परिवार पड़ोसी हैं।

बच्ची ने मां-बाप को बताया
बच्ची ने मां-बाप और घर के अन्य लोगों को इस घटना के बारे में बताया। परिजन पुलिस के पास पहुंचे। जांच के बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी रिटायर्ड कर्नल को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में बच्ची का बयान दर्ज किया गया है और आरोपी को भी पेश किया गया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीरों की जांच में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+