दिल्ली मेट्रो में 90 फीसदी पॉकेटमार लड़कियां: सीआईएसएफ
सीआईएसएफ के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो में पॉकेटमार 90 फीसदी लड़किया हैं। 2017 में सीआईएसएफ ने 373 पॉकेटमार पकड़े, जिनमें 329 लड़कियां है।
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो में सफर करते हुए जेब कट जाना बहुत नई बात नहीं है। इसको लेकर लगातार सेंट्रल इंडिस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (सीआईएसएफ) के पास शिकायतें आती हैं। सीआईएसएफ के पास जो शिकायतें आई हैं, उसके बाद एक दिलचस्प आंकड़ा सामने आया है।

सीआईएसएफ के पास दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा का जिम्मा है। सीआईएसएफ के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो में पॉकेटमार 90 फीसदी लड़किया हैं। 2017 में सीआईएसएफ ने 373 पॉकेटमार पकड़े, जिनमें 329 लड़कियां है। वहीं सीआईएसएफ ने कश्मीरी गेट, चांदनी चौक, शाहदरा, हुडा सिटी सेंटर, राजीव चौक, कीर्ति नगर, नई दिल्ली और तुगलकाबाद मेट्रो स्टेशनों को चिन्हित किया है, जहां जेबकतरी के सबसे ज्यादा मामले होते हैं।
सीआईएसएफ के अनुसार, वो लगातार इस बात का ध्यान रखते हैं कि पॉकेटमार गिरोह को पकड़ा जाए। सीआईएसएफ अधिकारी के मुताबिक, कानूनन किसी को मेट्रो का सफर करने से नहीं रोका जा सकता है, भले ही उस पर हमें शक हो लेकिन हम कई ऐसे तरीके अपना रहे हैं, जिससे पॉकेटमारी पर लगाम लग सके।












Click it and Unblock the Notifications