दिल्ली: कोरोना वायरस से नहीं हुई एक भी मौत, नए मामलों में भी आई गिरावट
नई दिल्ली, 19 जुलाई। कोरोना वायरस की संभावित तीसरी की तैयारियों के बीच राजधानी दिल्ली में रविवार को बीते 24 घंटे में कोविड के नए मालमों का आंकड़ा सामने आया। आज नए मामलों में गिरावट दर्ज की गई है, शनिवार की 41 नए मामलों की तुलना में रविवार को सिर्फ 28 नए मरीज सामने आए। बीते 24 घंटे में 45 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी, जबकि संक्रमण से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई। दिल्ली में एक्टिव मामलों की बात करें तो अभी सक्रिय मामलों की कुल संख्या 387 है।

दिल्ली में पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से कोरोना वायरस से कोई भी मौत नहीं हुई है, जो कि एक राहत की खबर है। हालांकि बीते दिनों 41 नए मामले सामने आने के बाद एक बार फिर टेंशन बढ़ने लगी थी लेकिन रविवार को फिर से नए मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी में कोरोना वायरस के संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 14,38,497 पहुंच चुकी है वहीं, अब तक कुल 14,13,025 लोग ठीक हुई हैं। पिछले डेढ़ साल में अब तक कोविड वायरस से 25,085 लोग राजधानी दिल्ली में दम तोड़ चुके हैं। वहीं वैक्सीनेशन अभियान भी तेजी से किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: UP: कोरोना वायरस संकट के बीच कानपुर में रहस्यमयी बीमारी ने दी दस्तक, 12 लोगों की मौत
Recommended Video
आंकडों के मुताबिक दिल्ली में रविवार तक कुल 15966480 लोगों को कोरोना वायरस की पहली या दूसरी खुराक दी जा चुकी है। वहीं बीते 24 घंटे में 203527 लोगों को कोविड वैक्सीन की डोज दी गई, इनमें से 104457 लोगों को पहली और 99070 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी गई। दिल्ली में फिलहार 103 कंटेनमेंट जोन हैं जहां कड़ी निगरानी रखी जा रही है। वहीं, रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 30,773 नए केस सामने आए हैं और 309 लोगों की मौत भी हुई है, जबकि 38,945 लोग अस्पताल से ठीक होकर घर भी लौटे हैं। देश में इस वक्त कोरोना के कुल मामले 3,34,48,163 हो गए हैं तो वहीं इंडिया में सक्रिय मामले 3,32,158 हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications