दिल्ली: 45 वर्ष से अधिक उम्र की तुलना में 18 से 44 साल के लोगों ने लगवाई सबसे ज्यादा वैक्सीन
नई दिल्ली, 22 अगस्त। कोरोना वायरस संकट के बीच महामारी से निपटने के लिए देशभर में कोविड वैक्सीन की खुराक लगाई जा रही है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक 57 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है और लाखों लोगों को रोजाना टीका लगाया जा रहा है। इस बीच दिल्ली में टीकाकरण के आकड़ों को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया गया कि 45 से अधिक आयु वर्ग के लोगों की तुलना में 18-44 साल के लोगों को सबसे अधिक वैक्सीन की खुराक दी गई। बता दें कि देश में 1 मई 2021 से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीकाकरण की मंजूरी दी गई थी।

18-44 आयु वर्ग के लिए टीकाकरण अभियान शुरू होने के चार महीने बाद अब तारा रिपोर्ट सामने आई है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के खिलाफ देश में इस वर्ष 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था, लेकिन दिल्ली में 45 वर्ष से कम उम्र के लिए वैक्सीनेशन की शुरुआत 3 मई, 2021 से हुई थी। उस दौरान सरकार द्वारा संचालित केंद्रों में स्टॉक खत्म होने के कारण कई बार अभियान को रोका भी गया। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में 3 मई से लेकर रविवार शाम तक, 18-44 श्रेणी के लोगों को 66.08 लाख खुराक जा चुकी है, जबकि 45 वर्ष से अधिक आयु वालों को 57.20 लाख की खुराक दी गई।
यह भी पढ़ें: Covid 19 Updates: बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 30,948 नये केस आए सामने, 403 मरीजों ने तोड़ा दम
पश्चिमी जिले को छोड़कर सभी जिलों में युवा वर्ग के लोगों को अधिक खुराक दी गई है। यहां 45 साल से कम उम्र के लोगों को 6.07 लाख खुराक दी गई है, जबकि 45 साल से ऊपर के लोगों को 6.99 लाख खुराक दी गई है। वहीं, दिल्ली में पुरुषों (71.08 लाख) को दिए जाने वाले टीकों का अनुपात महिलाओं (52.18 लाख) की तुलना में काफी अधिक है। जुलाई के आखिरी हफ्ते से दिल्ली सरकार ने सेकेंड डोज को बढ़ाने पर जोर दिया था। दिल्ली में अब तक 88.40 लाख लोगों को वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज दी जा चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications