दिल्ली में नहीं थम रहा हत्याओं का सिलसिला, अब तिमारपुर में 16 साल के युवक को चाकुओं से गोदा
Delhi Timarpur Murder: राजधानी दिल्ली में अपराध चरम पर है। हाल ही में साउथ दिल्ली में एक नाबालिग युवक की चाकू और ईंट से वार करके मौत के घाट उतारा था। वहीं अब इलाके में चाकुओं से गोदकर एक 16 साल के किशोर की हत्या कर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मंगलवार को दिल्ली में तिमारपुर पुलिस स्टेशन एरिया में चार लोगों ने एक 16 वर्षीय लड़के की चाकू मारकर जान ले ली।

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक चारों आरोपियों की पहचान कर ली गई है और मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार घटना किसी पुराने विवाद का नतीजा लग रही है। मृतक नाबालिग का नाम मनीष उर्फ गोलू था।
बताया जा रहा है कि उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर में आपसी रंजिश में एक नाबालिग की हत्या की है। इलाके में नाबालिग ही हत्या का दो महीने के अंदर ये दूसरा मामला है। वहीं घटना को लेकर इलाके के लोगों में भी काफी आक्रोश है।
जिम से लौट रहा था गोलू
पुलिस ने कहा मंगलवार (26 दिसंबर) सुबह तिमारपुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत एक 16 वर्षीय लड़के की चार लोगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। लड़का सुबह लगभग 7:30 बजे अपने एक दोस्त के साथ जिम से लौट रहा था, इस दौरान 4 से 5 लड़कों ने उस पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी।
आरोपियों की पहचान पूरी, जांच जारी
पुलिस के अनुसार वारदार पुराने विवाद का परिणाम प्रतीत हो रही है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और आगे की जांच जारी है।












Click it and Unblock the Notifications