दिल्ली में रोजाना टूट रहे कोरोना के रिकॉर्ड, 24 घंटे में सामने आए 11,491 नए केस
नई दिल्ली, अप्रैल 12: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना का प्रकोप अब लगातार बढ़ता जा रहा है। दिल्ली में हालत इस कदर हो गए है कि रोजाना सामने आने वाले मामलों में अब बड़ा इजाफा देखने को मिल रहा है। कल रविवार को जहां 10774 मामले सामने आए थे, वहीं आज सोमवार को 11 हजार से ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं। दिल्ली में कभी इतने केस कोरोना की शुरुआत में भी नहीं आए हुए थे, जितने अब कोरोना की दूसरी लहर के दौरान केस सामने आ रहे है।

Recommended Video
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी डेली रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 11,491 नए कोविड मामले दर्ज हुए है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इसके अलावा 72 लोगों की इस घातक वायरस से मौत हो गई। वहीं राजधानी दिल्ली में सक्रिय मामलों की बात करें तो अभी भी 38095 एक्टिव मरीज हैं।
इसी के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी लोगों से अपील की है कि अगर कोई बहुत जरूरी काम ना हो तो कबी घर से बाहर न निकलें। उन्होंने इस बात को साफ कर दिया था कि दिल्ली में कोरोना की स्थिति फिलहाल गंभीर है। कोरोना की यह लहर पहले काफी खतरनाक साबित हो सकती हैं।
सीएम केजरीवाल ने की समीक्षा बैठक
वहीं दिल्ली में कोरोना की स्थिति को लेकर आज सीएम केजरीवाल समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने बताया कि दिल्ली में फिर से कोविड अस्पतालों की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा अस्पतालों में बेड की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। इस दौरान सीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ये सब जब ही संभव है जब जनता का सहयोग मिले। उन्होंने कोरोना प्रोटोकॉल और जरूरत होने पर ही अस्पताल जाने की बात कही।












Click it and Unblock the Notifications