Delhi News: विकासपुरी इलाके में 10 वर्षीय मासूम को बनाया हवस का शिकार, बच्ची अब सुरक्षित, आरोपी गिरफ्तार
Rape 10 Years Girl Delhi: दिल्ली में 10 साल की बच्ची भी सुरक्षित नहीं है। 10 वर्षीय मासूम के साथ दु्ष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घिनौनी वारदात से दिल्ली फिर से शर्मसार हो गई है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि यह घटना विकासपुरी इलाके की है।
विकासपुरी थाने को पीसीआर कॉल मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। बच्ची को अस्पताल ले गई। बच्ची की हालत अभी सुरक्षित है। आरोपियों को पकड़ने और पहचान करने के लिए टीमों का गठन किया गया। सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से गिरफ्तार कर लिया गया।

डीसीपी पश्चिम विचित्र वीर ने कहा कि IPC और POCSO अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 10 साल की बच्ची को हवस का शिकार बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीसीआर कॉल मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। जल्द ही आरोपी की पहचान कर ली।
बच्ची की हालत अब ठीक है। इस घटना ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। वहीं, इससे पहले मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में एक 10 वर्षीय बच्ची के साथ स्कूल के कराटे टीचर ने दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था। घटना से अनजान परिजन आठ दिन तक प्राइवेट हॉस्पिटल में बच्ची का उपचार कराते रहे थे।
पूछताछ करने पर बदहवास बेटी ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी तो परिवार के लोगों के होश उड़ गए। जिसके बाद शनिवार को पीड़ित का पिता दर्जनों ग्रामीणों के साथ बेटी को गोद में उठाकर थाने पहुंचा और रोते हुए कहा, 'साहब, टीचर ने बेटी की जिंदगी बर्बाद कर दी, उसे फांसी की सजा दो।'
यह भी पढ़ें- नशे में धुत्त महिला को पार्टी से उठाया, फ्लैट में ले जाकर किया रेप, CCTV में कैद हुई घटना












Click it and Unblock the Notifications