नशे में धुत्त महिला को पार्टी से उठाया, फ्लैट में ले जाकर किया रेप, CCTV में कैद हुई घटना
साउथ वेल्स पुलिस ने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर कई वीडियो फुटेज शेयर किए, जिनमें युवक एक लड़की को अपनी बाहों में और कंधों पर कार्डिफ सिटी सेंटर से ले जाते हुए देखा जा सकता है।
ब्रिटेन में एक छात्र द्वारा नशे की हालत में कमजोर महिला को बलात्कार से पहले अपने कमरे में ले जाने का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया। इसमें छात्र को एक युवती को कंधे पर लादकर ले जाते हुए देखा गया है।
द डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना कार्डिफ की है। वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि विकल नशे में धुत एक महिला को उठाकर कहीं ले जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक इस छात्र का नाम प्रीत विकल है।

रिपोर्ट के मुताबिक विकल की उम्र 20 साल है। पुलिस के मुताबिक, कोर्ट में पेश किए गए सबूतों के आधार पर विकल ने अपना अपराध कबूल किया है। विकल को 6 साल 9 महीने जेल की सजा सुनाई गई है।
Recommended Video
रिपोर्ट में कहा गया है कि इंजीनियरिंग का छात्र विकल पिछले साल जून में यूके में कार्डिफ क्लब के बाहर लड़की को बिना उसकी मर्जी के अपने कमरे में ले गया था। इस दौरान उसने उसकी कमजोर स्थिति का फायदा उठाया और उसके साथ बलात्कार किया।
रिपोर्ट के मुताबिक दोनों एक दूसरे को नहीं जानते थे और अलग-अलग समूहों में पार्टी करने गए थे। पीड़ित महिला ने बताया कि प्रीत विकल से उसकी मुलाकात तब हुई थी जब वह अपने दोस्तों के साथ नाइट आउट पर निकली थी।
पीड़िता ने कहा कि ये घटना बीते साल जून महीने की है। वह इस घटना के बाद से ठीक से सो नहीं पाई है। पीड़िता ने कहा कि नाइट आउट के दौरान जैसे ही वह अपने दोस्तों से अलग हुई और अपने घर जाने लगी, इसी दौरान विकल ने उन्हें पकड़ लिया।
पीड़िता के मुताबिक युवक उसे अपने साथ नॉर्थ रोड इलाके स्थित फ्लैट पर ले गया और वहां पर उसने रेप किया। पीड़िता के मुताबिक जब वह सुबह उठी तो उसके प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था।
इसके बाद पीड़िता ने दोषी से इंस्टाग्राम पता पूछा और वह चली गई। इसके बाद उसने विकल को मैसेज कर पूछा कि क्या उन्होंने सेक्स किया है? यदि हां तो क्या उसने कंडोम इस्तेमाल किया था?
दोषी ने सेक्स को लेकर हां में जवाब दिया और बताया कि उसने कंडोम का इस्तेमाल नहीं किया था। कोर्ट में सुनवाई के दौरान वकील ने कहा कि विकल ने इस घटना के बाद एक दोस्त को तस्वीर भी भेजी थी और चैट में कहा कि वह कंडोम का इस्तेमाल करना 'भूल गया' था।
इस घटना के बाद युवती पुलिस के पास पहुंची और उसने शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद विकल को गिरफ्तार कर लिया गया। विकल ने पुलिस को तर्क दिया कि युवती संबंध बनाने को इच्छुक थी। साउथ वेल्स पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के कारण ही प्रीत विकल की पहचान हो सकी और उसे गिरफ्तार किया गया।
प्रीत विकल दिल्ली के आसपास के किसी गांव का है। विकल ने ब्रिटेन पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की थी। उसने इंजीनियरिंग में अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए स्कॉलरशिप हासिल की है। वह विश्वविद्यालय जाने वाला अपने परिवार का पहला सदस्य है।












Click it and Unblock the Notifications