उत्तराखंड: बद्रीनाथ हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा, पांच लोगों की मौत, पांच घायल
देवप्रयाग। बद्रीनाथ हाईवे पर शनिवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक टैंपो पर पहाड़ी से बड़ा पत्थर गिर गया। पत्थर के गिरते ही टैंपो सड़क पर पलट गया। टैंपो के पलटते ही दूसरी तरफ से आ रही ट्रैवलर गाड़ी भी भी टैंपो की चपेट में आ गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी यात्री पंजाब के मोहाली के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।













Click it and Unblock the Notifications