देहरादून: धार्मिक स्थल में चोरी के बाद तोड़फोड़, पुलिस फोर्स तैनात

देहरादून। देहरादून के डोईवाला कोतवाली क्षेत्र में शरारती तत्वों ने एक धार्मिक स्थल में चोरी के बाद तोड़फोड़ कर दी। सोमवार की सुबह धार्मिक स्थल की देखभाल करने वाले लोग पहुंचे तो मामले की जानकारी हुई। सूचना पर कई फोर्स के साथ एसएसपी मौके पर पहुंचे। फिलहाल, हालात सामान्य हैं।

tension after theft in religious place in dehradun

डोईवाला कोतवाली क्षेत्र में एक धार्मिक स्थल पर सोमवार की सुबह उसकी देखभाल करने वाले लोग पहुंचे तो अंदर तोड़फोड़ की गई थी। बताया जा रहा है कि शरारती तत्वों ने धार्मिक पुस्तक भी चोरी कर ली है। लोगों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद एसएसपी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे।

एसपी देहात परमेंद्र डोभाल, सीईओ राकेश देवली, कोतवाल राकेश गोसाई भी गांव में पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत करवाया। एसएसपी का कहना है कि पुलिस घटना की जांच कर ही है। फिलहाल, हालात सामान्य हैं। एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+