शहीद मोहनलाल का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर पहुंचा देहरादून, बहादुर बेटी ने अपने पिता को किया सैल्यूट
Dehradun News, देहरादून। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा (Pulwama Blast) में हुए आतंकी हमले में शहीद उत्तरकाशी के मोहनलाल रतूड़ी का पार्थिव शरीर देहरादून स्थित उनके घर गया है। उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए शहीद के घर में लोगों का हुजूम उमड़ा पड़ा। शहीद को हरिद्वार में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। हर तरफ पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे गू़ज रहे हैं।

बहादुर बेटी ने पिता को किया सैल्यूट
शहीद मोहनलाल रतूड़ी का पार्थिव शव देहरादून पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। उनके घर में अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। शहीद का पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। इस दौरान उनकी बहादुर बेटी ने अपने पिता को सैल्यूट किया और एकटक देखती रही। शहीद की पत्नी तिरंगे में लिपटे देखकर रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। शहीद के परिजनों का रूदन सुन ग्रामीणों की आंखें नम हो गई।

सीएम ने पार्थिव शरीर को दिया कंधा
शहीद की अंतिम यात्रा के लिए मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं उनके घर पहुंचे। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शहीद मोहनलाल के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। इस दौरान शहीद की बेटी बेहोश होकर वहीं पर गिर गई। जिसे देख मौके पर मौजूद लोग अपने आंसू नहीं रोक पाए।












Click it and Unblock the Notifications