कुंभ में हाई रिस्क वाले शहरों से बिना कोविड-19 रिपोर्ट लिए न आएं श्रद्धालु,1 अप्रैल से लागू हो जाएंगे प्रतिबंध

कुंभ में हाई रिस्क वाले शहरों से बिना कोविड-19 रिपोर्ट लिए न आएं श्रद्धालु, एक अप्रैल से लागू हो जाएंगे प्रतिबंध

देहरादून। कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के कार्यालय से महाकुंभ मेले में स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जारी गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए है। साथ ही कहा कि प्रदेश से बाहर के जो शहर और राज्य हाई रिस्क वाले है, उन राज्यों को चिह्नित किया जाएगा और वहां से आने वाले लोगों को बिना कोविड-19 रिपोर्ट के प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। दरअसल, नैनीताल हाईकोर्ट ने हरिद्वार कुंभ में प्रवेश के लिए कोविड नैगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य कर दी है।

Pilgrims should not come from high-risk cities without covid-19 report

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के कार्यालय द्वारा कहा गया है कि प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले एक बार फिर सामने आने लगे है। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए केंद्र के नियमों का शत-प्रतिशत पालन करना होगा। प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में चेक पोस्ट सेंटर बनाए गए हैं। जहां पर कुंभ में आने वाले लोगों को सैनिटाइजर व मास्क भी उपलब्ध कराए जाएंगे। कोविड-19 को लेकर लोगों में भय का माहौल नहीं होना चाहिए। सरकार ने लोगों के मन से इस भय को दूर किया है। लेकिन कोविड 19 के नियमों का पालन करना जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से पुलिस को भी निर्देश दिए गए हैं कि सीमावर्ती क्षेत्रों में रोक-टोक न करें, बल्कि नियमों का पालन करते हुए लोगों को कुंभ में आने दिया जाए। तो वहीं, कोर्ट ने कहा कि राज्य में बिगड़ती हुई कोविड-19 संक्रमण की स्थिति देखते हुए कुंभ में शामिल होने वाले लोगों के लिए कोरोना (आरटीपीसीआर) की नेगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य है। इसके साथ ही कुंभ में आने वाले लोगों को एक और विकल्प दिया गया है। जिसके तहत श्रद्धालु कोरोना वैक्सीनेशन की सर्टिफिकेट भी दिखा सकते हैं। इसका मतलब अब आपको कुंभ में आने के लिए कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट अथवा कोरोना वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट आवश्यक रूप से लाना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+