उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में बड़ा हादसा, वाहन के खाई में गिरने से 5 की मौत, 3 घायल
देहरादून, 09 जून: उत्तराखंड में एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है। वाहन खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। हादसा टिहरी गढ़वाल के घनसाली-गुट्टू रोड पर हुआ है। गाड़ी में आठ लोग सवार थे, जिनमें से पांच लोगों की मौत हो गई है।
Recommended Video
Uttarakhand: Tehri Garhwal में खाई में गिरा वाहन, 5 लोगों की मौत | वनइंडिया हिंदी | *News

जिला आपदा अधिकारी ने एएनआई को बताया कि 'वाहन में 8 लोग सवार थे। 3 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना का कारण जांच के बाद पता चलेगा।'
बता दें, इससे पहले 5 जून को भी उत्तरकाशी में एक बस हादसे का शिकार हो गई थी। इस बस में 28 लोग सवार थे जिनमें 25 की मौत हो गई थी। ये लोग मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के तीर्थयात्री थे। इस हादसे की उच्च स्तरीय जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications