Vanshika Bansal Dehradun : देहरादून में क्लासमेट ने क्यों ली वंशिका बंसल की जान? 'FB' बना मौत का कारण!

देहरादून, 07 मार्च: उत्तराखंड के देहरादून में 3 फरवरी को डी फार्मा प्रथम वर्ष की छात्रा वंशिका बंसल की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारा कोई और नहीं बल्कि छात्रा के साथ पढ़ने वाला छात्र आदित्य तोमर ही था। आदित्य तोमर यूपी के शामली का रहने वाला है। आरोपी देहरादून से भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस द्वारा की गई नाकाबंदी में वह पकड़ा गया। पूछताछ में छात्र ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।

देहरादून में कॉलेज से डी फार्मा कर रही थी वंशिका बंसल

देहरादून में कॉलेज से डी फार्मा कर रही थी वंशिका बंसल

आदित्य तोमर निवासी ईश्वर विहार सुंदरवाला मूल निवासी उनखेड़की, थाना उन जिला शामली, यूपी और मृतका वंशिका (19) गुरुकुल कांगड़ी, द्वारिका विहार, कनखल जिला हरिद्वार सिद्धार्था लॉ कॉलेज से डी फार्मा प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे थे। दोनों के पास एक दूसरे का मोबाइल नंबर था। दोनों एक दूसरे से मैसेज पर बात भी करते थे। एक महीने पहले वंशिका ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो डाली गई थी। आदित्य ने इस फोटो पर कुछ ऐसा कमेंट किया कि जिस पर वंशिका नाराज हो गई थी। वंशिका से आदित्य की कहासुनी भी हुई।

सीनियर छात्रों ने आदित्य की शिकायत मैनेजमेंट से कर दी

सीनियर छात्रों ने आदित्य की शिकायत मैनेजमेंट से कर दी

इसको लेकर सीनियर छात्रों ने कॉलेज मैनेजमेंट से शिकायत की। स्कूल प्रबंधन ने छात्रा के परिजनों को इस बारे में बताया। इसके बाद कॉलेज कुछ दिनों के लिए बंद हो गया था। 3 फरवरी को कॉलेज दोबारा खुला तो शाम को आदित्य का सामना वंशिका से हो गया। तभी दोनों के बीच फिर से कहासुनी हो गई। इसके बाद वंशिका ने अपने परिचित सीनियर छात्रों को मौके पर बुला लिया।

वंशिका के पैर छूने को किया था मजबूर, आदित्य ने सीने में मार दी गोली

वंशिका के पैर छूने को किया था मजबूर, आदित्य ने सीने में मार दी गोली

आरोप है कि इस दौरान सीनियर छात्रों ने आदित्य को धमकाया और पिटाई कर दी। यही नहीं वंशिका के पैर भी छुआए। इससे आदित्य काफी आहत हो गया। वह घर गया और तमंचा लेकर आ गया। वंशिका स्कूल के पास कैफे से कुछ सामान लेने आई थी। इस दौरान ही आदित्य ने वंशिका को पहले धमकी दी, 'अब अपने साथियों को बुला' इसके बाद वंशिका की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आदित्य को अगले दिन 4 फरवरी को आर्मी हॉस्टल के पास शिवगंगा एक्लेव के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+