VIDEO: रामलीला में रावण बने भाजपा विधायक की फिसली जुबान, सीता को बोल गए 'मेरी जान'

देहरादून। रामलीला के मंच पर रावण का किरदार निभाते हुए रुद्रपुर से भाजपा के विधायक राजकुमार ठुकराल की जुबान फिसल गई। ठुकराल मंच से ही 'सीता मेरी जान' बोल गए। रामलीला का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ठुकराल के इस बयान पर हिंदू संतों ने एतराज जाहिर किया है।

bjp mla rajkumar thukral as ravana in ramleela stage video viral

वीडियो वायरल होने पर मचा हंगामा

भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल सालों से रुद्रपुर की रामलीला में रावण का किरदार निभा रहे हैं। इस बार वे रावण का डायलॉग बोलते हुए अपना कंट्रोल खो बैठे और सीता को संबोधित करते हुए 'मेरी जान' बोल गए। वीडियो वायरल होने के बाद उनकी आलोचना की जा रही है। ठुकराल के इन शब्दों की वजह से हंगामा मच गया है।

ऐसी भाषा का प्रयोग नहीं करता रावण

रुद्रपुर के दूधिया बाबा मंदिर के महंत स्वामी शिवानंद महाराज का कहना है कि ''रावण विद्वान था और ऐसी भाषा का प्रयोग नहीं कर सकता था। उसने सीता माता को हमेशा देवी कहकर संबोधित किया, उन्हें कभी छूने का प्रयास तक नहीं किया। यह जो नए-नए रावण आ रहे हैं वह संस्कृति को कुरूप कर रहे हैं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+