उत्तराखंड में पकड़ी गई 9 लाख की करेंसी, ड्राइवर गिरफ्तार

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में पुलिस ने एक कार ड्राइवर को नई करेंसी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ऊधमसिंह नगर। ऊधमसिंह नगर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक कार से 9 लाख की करेंसी बरामद की है। इसमें 450 नोट 2000 रुपए की नई करेंसी के हैं। पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

demonetisation

पिछले एक महीने से पुलिस और आयकर विभाग के लगातार छापों के चलते काफी तादाद में अघोषित आय पकड़ी जा रही है। उत्तराखंड प्रदेश में भी पिछले कुछ दिनों में कई बार करेंसी पकड़े जाने का मामला सामने आया है।

इससे पहले आयकर विभाग को गुजरात में बड़ी सफलता मिल जहां एक चायवाले किशोर भजियावाला के पास 50 किलो चांदी, 1.39 करोड़ रुपये के हीरे और 6.5 करोड़ रुपये कैश के अलावा कई किलो सोना भी बरामद हुआ। यह सब कुछ कई लॉकर्स में रखा गया था।

देश में नोटबंदी के फैसले के बाद से ही आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई में आज तक आयकर विभाग ने 3185 करोड़ रुपए की अघोषित आय का पता लगाया है और इस दौरान 428 करोड़ रुपए की नकदी और ज्‍वैलरी भी बरामद की है।

आयकर विभाग के मुताबिक अभी तक की गई कार्रवाई में 86 करोड़ रुपए की नई करेंसी जब्‍त की है। वहीं 3000 लोगों को नोटिस भेजा जा चुका है। आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार नोटबंदी से बाद से यानी 9 नवंबर से लेकर 14 दिसंबर तक करीब 390 करोड़ रुपए जब्त किए जा चुके थे। वहीं दूसरी ओर 2614 करोड़ रुपए की अघोषित आय घोषित की गई थी।

नोटबंदी के बाद से 14 दिसंबर तक आयकर विभाग की तरफ से 586 एक्शन लिए जा चुके थे। जब्त किए गए पैसों में 316 करोड़ रुपए की पुरानी करेंसी जब्‍त की गई थी , जबकि 77 करोड़ रुपए की नई करेंसी जब्‍त की गई थी। इस तरह से कुल 393 करोड़ रुपए जब्त किए जा चुके थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+