भाजपा का श्राप, अपनी ही करनी से गिरेगी उत्तराखंड सरकार

harish rawat
देहरादून। लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत ने कई राज्य सरकारों की नींद हराम कर दी है। देश भावी प्रधानमंत्री न रेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने अपार सफलता हासिल की बिहार में सियासी भूचाल आ गया। मोदी की सूनामी ने उत्तर प्रदेश की सपा सरकार को हि लाकर रख दिया। नाराज मुलायम ने 36 मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया तो पड़ोसी राज्य उत्तराखंड की कांग्रेस सरकार पर भी खतरे की घंटी मंडराने लगी।

केन्द्र में बनने जा रही भाजपा की सरकार ने उत्तराखंड मे कांग्रेस की सरकार के लिए मुश्किलें खड़ा दी है। भाजपा के अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने कहा कि अपनी सरकार को बचाने के लिये मुख्यमंत्री हरीश रावत के हताशापूर्ण प्रयासों से कोई खास लाभ नहीं होगा। भाजपा अध्यक्ष तीरथ ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सर कार अप नी ही करनी से गिरेगी। वो या उनकी पार्टी राज्य में अस्थिरता पैदा नहीं करना चाहती। उन्होंने कहा कि केन्द्र में मोदी की सरकार आने से राज्य सरकार की आंतरिक बेचैनी से साफ जाहिर है कि मुख्यमंत्री खुद भी आशंकित है कि उनकी सरकार ज्यादा दिन नहीं चलने वाली है।

उन्होंने कहा कि भाजपा जोड तोड की राजनीति में यकीन नहीं रखती है। भाजपा को यकीन है कि राज्य की कांग्रेस सरकार देर-सबेर अपने आप गिर जाएगी। विपक्ष के नेता अजय भट्ट ने भी मुख्यमंत्री पर अपनी सरकार बचाने के लिये राजकोष पर बोझ बढाने और लोकहित के मामलों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि तमाम कोशिशों के बावजूद यह सरकार कुछ ही दिनों की मेहमान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+