उत्तराखंड के लिए बीजेपी ने 64 नाम की पहली सूची जारी की
भाजपा ने आज उत्तराखंड की 70 में से 64 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। लिस्ट में दूसरे दलों से आए नेताओं का भी खास ध्यान रखा गया है।
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने अगले महीने होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। प्रदेश की 70 में से 64 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। दूसरे दलों से आए नेताओं का भी टिकट बंटवारे में खास ध्यान रखा गया है। विजय बहुगुणा के बेटे साकेत और यशपाल आर्य और उनके बेटे को भी टिकट मिला है। मसूरी से गणेश जोशी, हरिद्वार से मदन कौशिक को टिकट मिला है।













Click it and Unblock the Notifications