Darbhanga News: बिहार के दरभंगा में गैंगवार, टाटा सफारी में सवार 4 लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 की मौत

Darbhanga Crime News: बिहार के दरभंगा से गैंगवार की खबर सामने आ रही है जहां कि बाइक पर सवार 6 बदमाशों ने टाटा सफारी से जा रहे 4 लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि चौथे की हालत भी बेहद गंभीर बताई जा रही है।

गैंगवार की यह घटना जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के निमैठी चौक के पास की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। वहीं दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Darbhanga Crime News

मृतकों की पहचान अनिल सिंह, उसके भतीजा मनीष सिंह और सुरक्षा गार्ड मुन्ना सिंह के रूप में की गई है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटनास्थल पर पुलिस पहुंच चुकी है। मृतक अनिल सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है। अनिल सिंह के खिलाफ कई थानों में केस दर्ज है।

जानकारी के मुताबिक चारों लोग टाटा सफारी में सवार होकर बहेड़ी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बहेड़ी बाजार से हटकर करीब 500 मीटर की दूरी पर सुनसान जगह पर छिपकर बैठे अपराधियों ने गाड़ी देखते ही अंधाधुंध फायरिंग कर दी। लगभग एक दर्जन से अधिक राउंड गोलियां चली हैं। गोलियों की आवाज इतनी थी के आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। फिर कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंची और सभी को डीएमसीएच में भर्ती करवाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+