MP News: चित्रकूट के गौरवशाली दिवस पर रामनवमी को मनी दीवाली,11 लाख से अधिक दीपकों से जगमगाया धार्मिक शहर
Chitrakoot, Deepotsav 2023: इस बार एक साथ पूरे चित्रकूट के मठ-मंदिरों, घाटों, संस्थानों, घरों और गली-चौबारों में 11 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए गए हैं।

Chitrakoot Deepotsav 2023: चित्रकूट के गौरव दिवस रामनवमी पर सतना जिले के चित्रकूट नगर पंचायत में 11 लाख दीपकों से संपूर्ण शहर को जगमग किया गया। उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश दोनो ही हिस्सों में शामिल संपूर्ण चित्रकूट नगर को दीपकों की रोशनी से सुसज्जित किया गया। चित्रकूट के गौरव दिवस को लेकर संपूर्ण चित्रकूट के लोगों में विशेष उल्लास और उत्साह देखने को मिला।

चित्रकूट में स्थित आश्रम, मंदिर प्रांगण, मंदाकिनी तट, कामदगिरी परिक्रमा एवं शैक्षणिक संस्थानों तथा परिसरों में पूर्णतः जन सहयोग से 11 लाख से अधिक दीपक जलाये गये। इसके साथ ही सभी चित्रकूट के लोगों ने अपने-अपने घरों में दीपकों की लड़ियां सजा कर रामनवमी का प्रकाश पर्व मनाया।
चित्रकूट के गौरव दिवस पर पूरे चित्रकूट नगर में दीवाली से भी कहीं अधिक दीपकों की सजावट मुख्य मार्गों, सभी आवासीय परिसर, शैक्षणिक संस्थान सहित सभी मंदिर, आश्रम, स्वयं सेवी संस्थान, पवित्र मंदाकिनी के दोनो तरफ के घाट, कामदगिरि परिक्रमा और कामतानाथ मंदिर सहित संपूर्ण चित्रकूट नगर में की गई थी।

चित्रकूट के संत-महात्मा और विश्वविद्यालय एवं स्वयेंसवी संस्थानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभाई। गौरव दिवस पर 11 लाख दिए जलाने के संकल्प से कहीं अधिक दीपक जलाने गये । चित्रकूट के प्रमुख मार्गों के दोनो तरफ भी दीप मालिका सजाई गई थी।












Click it and Unblock the Notifications