Martyr Vicky Pahade: पति को तिरंगे में लिपटा देख बेहोश हुई पत्नी, मां बेसुध, पिता के लिए तड़पता दिखा बच्चा

Martyr Vicky Pahade: जम्मू कश्मीर के पूंछ में शहीद हुए छिंदवाड़ा के लाल विक्की पहाड़े की मौत की खबर सुन हर किसी की आंख नम है।

भारतीय वायुसेना के काफिले पर हुए आतंकी हमले में छिन्दवाड़ा के लाल विक्की पहाड़े शहीद हो गए थे। सोमवार की दोपहर उनके पैतृक निवास पर उनका शव अंतिम संस्कार के लिए पहुंचा तो मां बिलख पड़ीं। रोते -रोते पत्नी बेहोश हो गई। सीएम मोहन यादव ने उन्हें ढांढस बंधाया।

martyr Vicky Pahade

शहीद विक्की पहाड़े 2011 बैच में एयरफोर्स में भर्ती हुए थे। उनकी पत्नी और मां समेत पूरे पररिवार का रो-रोकर बुरा है। शहीद विक्की पहाड़े की एक पाच साल की बेटी भी है।

कॉर्पोरल विक्की पहाड़े का पार्थिव देह सोमवार को नागपुर से छिंदवाड़ा पहुंचा। जहां सीएम मोहन यादव उन्हें गार्ड ऑफ ओनर देने स्थानीय इमलीखेड़ा हवाई पट्टी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने शहीद विक्की पहाड़े की मां से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने पाकिस्तान के कायराना हमले की निंदा की। उन्होंने शहीद के परिजनों को 1 करोड़ रुपए राज्य शासन की ओर से देने की बात कही।

शहीद विक्की पहाड़े की अंतिम यात्रा के लिए प्रशासन ने बड़े पैमाने पर तैयारी की है।

चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। शहीद विक्की पहाड़े की अंतिम यात्रा में शामिल होने बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे। शहीद की छोटी बहन, पत्नी और मां ने सरकार से आतंकवादियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। उनकी बहन ने कहा कि मुझे मेरे भाई पर गर्व है, देश की रक्षा करते प्राणों की आहुति दी है।

कमलनाथ ने जताया शोक
पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी कॉर्पोरल विक्की पहाड़े की शहीदी पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने X पर पोस्ट कर लिखा कि उनका पार्थिव शरीर पंच तत्व में विलीन हो जाएगा, लेकिन उनके साहस और देशभक्ति की गाथा हम सब के हृदय में हमेशा जीवित रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+