Chhindwara News: लुटेरा मशीन गन की तरह कार्बाइन से करने लगा फायरिंग, छिंदवाड़ा में ज्वेलर्स शॉप में वारदात
एमपी के छिंदवाड़ा में दिनदहाड़े एक ज्वेलर्स शॉप में लुटेरा बनकर पहुंचे फ़ौजी ने दुकान संचालक पर फायरिंग कर दी। भागते वक्त लोगों ने लुटेरे को दबोंच लिया और उसकी जमकर धुनाई की। आरोपी ने कार्बाइन से फायरिंग की।

Robber firing with carbine like machine gun:एमपी के छिंदवाड़ा में दिनदहाड़े फ़िल्मी अंदाज में एक ज्वेलर्स शॉप में लूट की नाकाम कोशिश हुई। वारदात को अंजाम देने वाला लुटेरा फ़ौजी निकला। लोडेड कार्बाइन लेकर दुकान में दाखिल हुआ आरोपी फ़ौजी का जब दुकानदार ने विरोध किया तो उसने मशीन गन की तरह फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें 3 गोलियां दुकान संचालक को लगी। जिसे गंभीर हालत में इलाज एक लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भागते वक्त आरोपी को क्षेत्रीय लोगों ने दबोंच लिया और उसकी जमकर धुनाई की। पुलिस के मुताबिक आरोपी से बरामद कार्बाइन का उपयोग सशस्त्र सेना में उपयोग होता है। उसके पास यह हथियार कहां से आया, इसकी जांच दायरा भी बढ़ गया है। जानकारी के मुताबिक जबलपुर की ATS टीम छिंदवाड़ा पहुंची है।

छिंदवाड़ा में छोटी बाजार चूना गली में सोहन ताम्रकार की ज्वेलर्स की दुकान है। दिनदहाड़े बाइक पर सवार होकर आए एक शख्स ने दुकान में धावा बोला और बैग में दुकान के जेवरात भरने संचालक को धमकी देने लगा। सोहन ने जब आरोपी का विरोध किया तो उसने साथ लाए कार्बाइन से फायरिंग शुरू कर दी। पांच राउंड फायर से 3 गोलियां सोहन को लगी। चिल्लाने की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग दुकान के पास पहुंचे तो लुटेरा अपनी बाइक से भागने लगा। तभी कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाकर उसे दबोंच लिया। उसके बाद भीड़ ने उसकी जमकर धुनाई की और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। एसपी विनायक वर्मा के मुताबिक लुटेरा छिंदवाड़ा जिले का ही रहने वाला संदीप यादव है संदीप यादव है। उसके पास से एक आईकार्ड बरामद हुआ है, जिससे जम्मू कश्मीर में नायक रेंक में पदस्थ होना पता चला है। आरोपी के कब्जे से एक बकानुमा धारदार हथियार भी मिला हैं। सीएसपी अमन मिश्रा ने बताया कि आरोपी ने जिस कार्बाइन का वारदात में प्रयोग किया, उसका इस्तेमाल सिर्फ सशस्त्र सेना में किया जाता हैं।

इधर सेना की कार्बाइन से वारदात की खबर लगते ही ATS भी एक्टिव हो गई है। जानकारी के मुताबिक़ हथियार की पड़ताल के लिए जबलपुर से एक टीम छिंदवाड़ा पहुंची है। संदीप के पास यह कार्बाइन कहां से आई और किस रेजीमेंट में पदस्थ है, इस सिलसिले में गहराई से पड़ताल की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications