MP News: सरकारी अस्पताल में इलाज करने आई महिला के पैर कुतर गए चूहे, हाल देख डॉक्टर भी सकपका गए
Chhindwara News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा सरकारी अस्पताल में लापरवाही की घटना सामने आई है। जिला अस्पताल में इलाज कराने आई एक महिला का पैर चूहे ने कुतर दिया। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है।
महिला अस्पताल में चूहों के आतंक का शिकार हो गई और चूहों ने उसके पैरों को बुरी तरह कुतर उनके दोनों पैरों में घाव हो गया है। मरीज और उनके साथ वालों का कहना है कि रातभर बिस्तर पर चूहे उछल-कूद करते हैं। यहां तक कि खाना और दूसरा सामान भी खींच-खींचकर ले जा रहे हैं।

जानकारी मुताबिक महिला बीते 2 दिनों से कमजोरी की वजह से महिला वार्ड में भर्ती हुई थी। वहीं चूहों के कुतरने के बाद वृद्ध महिला का इलाज भी नहीं किया गया। ऐसे में परिजनों ने वार्ड में अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही पर आक्रोश जताया।
बात दें कि यह पहला मामला नही है इससे पहले भी जिला अस्पताल में कई बार इस प्रकार की घटना सामने आ चुके हैं। वृद्ध महिला ने बताया कि महिला वार्ड में 4 से 5 चूहे हैं। जो देर रात मरीजों को परेशान करते हैं। जिसके कारण उन्हें समस्या का सामना करना पड़ता है।
ऐसा ही मामला पहले भी सामने आया है, जब मर्चरी रूम में शवों के पंजे कुतरने का मामला प्रकाश में आया था। लेकिन अब जिला अस्पताल में मरीजों के पैर को कुतरने का मामला सामने आ रहा है। इसके बाद समझा जा सकता है कि अस्पताल में किस तरह की अव्यवस्था फैली हुई है।
मामले को लेकर अस्पताल प्रबंधन का दायित्व संभालने वाले सिविल सर्जन डॉक्टर सोनिया का कहना है कि हमारे द्वारा पेस्ट कंट्रोल किया जाता है। जिस महिला को चूहे ने नुकसान पहुंचाया है। महिला की शिकायत के आधार पर समस्या का निराकरण किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications