Loksabha Election: नकुल नाथ के लिए पत्नी प्रिया नाथ ने संभाला चुनाव मैदान, कुछ ऐसा है सियासी सफर
Loksabha Election नजदिक है, जहां अब प्रत्याशी और उनके परिवारजन चुनावी तैयारी में जुट गए हैं, जहां छिंदवाड़ा लोकसभा में कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं अब नकुलनाथ चुनावी मैदान में एक्टिव नजर आ रहे हैं, जहां नकुलनाथ के साथ उनकी पत्नी प्रिया नाथ भी चुनावी मैदान में एक्टिव अंदाज दिखा रही हैं।
नकुलनाथ के लिए प्रचार-प्रसार कर रही प्रिया नाथ लगातार जनता के बीच पहुंच रही है। साथ ही वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक भी ले रही हैं। हाल ही में प्रियानाथ का एक अलग अंदाज भी सामने आया था, जिसमें वह खेत में पहुंचकर फसल काटती नजर आ रही थी।

नकुलनाथ की पत्नी प्रियानाथ इससे पहले भी छिंदवाड़ा की सियासत में एक्टिव नजर आई है, जहां लगातार अलग-अलग सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी दिखाई दी थी, तो वहीं प्रिया नाथ अपने पति नकुलनाथ के लिए चुनाव मैदान में एक्टिव अंदाज दिखाते हुए लगातार जनता के बीच पहुंच रही हैं, तो वहीं समय-समय पर कार्यकर्ताओं की बैठक भी ले रही हैं। इसी के साथ यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि, अब नकुलनाथ के साथ प्रिया नाथ भी सियासत में एक्टिव नजर आएंगी।
वीडियो हुआ था वायरल
लोकसभा चुनाव नजदिक है, जहां अब प्रत्याशी और उनके परिवारजन चुनावी तैयारी में जुट गए हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो छिंदवाड़ा लोकसभा सीट के पांढुर्णा का वायरल हुआ था, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की बहू व छिंदवाड़ा से सांसद और कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ की पत्नी प्रिया नाथ खेतों में पहुंचकर अपने हाथों से फसल काट रही थी। इतना ही नहीं प्रिया नाथ किसानों से मेल मुलाकात कर उनके हाल चाल जानती भी दिखाई दे रही थी। वहीं अब प्रिया नाथ के इस अलग अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें सभी प्रिया नाथ के सादगी भरे अंदाज की सराहना कर रहे हैं।
ये भी पढ़े- Indore News: 'अपना टाइम आएगा', प्रत्याशी तय करने बैठे कांग्रेसियों ने एक सुर में कही ये बात












Click it and Unblock the Notifications