MP News: 'मिशन छिंदवाड़ा' पर कैलाश विजयवर्गीय, कमलनाथ-नकुलनाथ की नींद उड़ाई
Lok Sabha Election को लेकर हलचल तेज है, जहां अबकी बार बीजेपी का पूरा फोकस छिंदवाड़ा लोकसभा को जीतने पर है। छिंदवाड़ा लोकसभा को जीतने की जिम्मेदारी संगठन ने अबकी बार कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी है, जहां कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बतौर कलस्टर प्रभारी छिंदवाड़ा लोकसभा में अपना दम दिखा रहे हैं।
इन दिनों कैलाश विजयवर्गीय छिंदवाड़ा लोकसभा में अपना ढेरा जमाए हुए हैं, जहां वे लगातार मिशन छिंदवाड़ा को फतेह करने के लिए प्रयासरत हैं। विजयवर्गीय के मिशन छिंदवाड़ा का असर भी अब दिखने लगा है, जहां लगातार नाथ परिवार अब घिरते नजर आ रहे हैं। बहरहाल, मिशन छिंदवाड़ा पर निकले कैलाश विजयवर्गीय अपने इस मिशन में कितने कामयाब हो पाते हैं। ये आने वाला वक्त बताएगा।

BJP ने अबकी मध्यप्रदेश में क्लस्टर प्रभारी बनाकर जीत की कहानी गढ़ने की तैयारी की है, जहां इसी के मद्देनजर कैलाश विजयवर्गीय को छिंदवाड़ा लोकसभा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अब विजयवर्गीय ने अपनी जिम्मेदारी के तहत छिंदवाड़ा लोकसभा का रूख कर लिया है, जहां विजयवर्गीय के छिंदवाड़ा पहुंचते ही कांग्रेस और कमलनाथ को झटके लगने शुरू हो गए हैं।
मध्य प्रदेश में BJP अबकी बार मिशन-29 यानी सभी लोकसभा सीटों को जीतने की तैयारी में जुटी हुई है, जहां BJP का लक्ष्य अबकी बार पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की छिंदवाड़ा लोकसभा जीतने पर भी है। यही कारण है कि, BJP ने छिंदवाड़ा लोकसभा के लिए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को कलस्टर प्रभारी नियुक्त किया है।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो अबकी बार बीजेपी का पूरा फोकस छिंदवाड़ा लोकसभा को जीतने पर है। छिंदवाड़ा लोकसभा को जीतने की जिम्मेदारी संगठन ने अबकी बार कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी है, जहां कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बतौर कलस्टर प्रभारी छिंदवाड़ा लोकसभा में अपना दम दिखा रहे हैं।
ये भी पढ़े- Lok Sabha Election: प्रत्येक बूथ पर 10% वोट बढ़ाएगी BJP, कुछ ऐसा है जीत का खास प्लान












Click it and Unblock the Notifications