'ये BJP के लायक नहीं हैं', कैलाश विजयवर्गीय ने सज्जन सिंह वर्मा पर साधा निशाना
Loksabha Election को लेकर BJP तैयारी में जुटी है, जहां संगठन ने अबकी बार छिंदवाड़ा लोकसभा को जीतने की जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को सौंपी है, जहां इसी के मद्देनजर कैलाश विजयवर्गीय छिंदवाड़ा पहुंचे, जहां विजयवर्गीय ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर जीत की रणनीति तैयार की है।
छिंदवाड़ा में कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा के बयान पर मध्य प्रदेश मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, "सफाई किसको हो रही है ये देख रहे हैं और जिन (सज्जन सिंह वर्मा) नेता नाम लिया गया है, वो खुद भी बीजेपी में शामिल होने का सोच रहे थे, लेकिन बीजेपी के दरवाजे ऐसे लोगों के लिए बंद है, जो बीजेपी के लायक नहीं हैं। बाकी सबके के लिए दरवाजे खुले हैं।

लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर छिंदवाड़ा दौरे पर आए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कार्यकर्ताओं ने जोशीला स्वागत किया, जहां कैलाश विजयवर्गीय के साथ बड़ी संख्या में बीजेपी नेता और कार्यकर्ता नजर आ रहे थे। वहीं विजयवर्गीय ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर जीत के खास टिप्स भी दिए हैं. इसी के साथ विजयवर्गीय ने छिंदवाड़ा में एंट्री करते हुए कमलनाथ को झटका दिया है, जहां अमरवाड़ा विधानसभा के कांग्रेस नेता शहवाल खान ने बीजेपी का दामन थाम लिया।
कांग्रेस में लगातार जारी बैठकों पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, जो बैठकें चल रही है, उनमें यही चर्चा चल रही है की मध्यप्रदेश में उनको उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं, कहां ले लाए उम्मीदवार, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन और बहुत सारी ऐसी जगह है, जहां कांग्रेस के पास उम्मीदवार नहीं है, और कोई लड़ने को तैयार नहीं है। इसी के साथ जब कैलाश विजयवर्गीय से छिंदवाड़ा लोकसभा को जीतने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, अबकी बार शुरूआत ही छिंदवाड़ा से होगी।
ये भी पढ़े- 'छिंदवाड़ा से करेंगे जीत की शुरूआत', कमलनाथ के गढ़ में कैलाश विजयवर्गीय ने भरी हुंकार












Click it and Unblock the Notifications