‘छिंदवाड़ा से करेंगे जीत की शुरूआत’, कमलनाथ के गढ़ में कैलाश विजयवर्गीय ने भरी हुंकार
Loksabha Election को लेकर BJP तैयारी में जुटी है, जहां संगठन ने अबकी बार छिंदवाड़ा लोकसभा को जीतने की जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को सौंपी है, जहां इसी के मद्देनजर कैलाश विजयवर्गीय छिंदवाड़ा पहुंचे, जहां विजयवर्गीय ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर जीत की रणनीति तैयार की है.
छिंदवाड़ा दौरे पर आए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कार्यकर्ताओं ने जोशीला स्वागत किया, जहां कैलाश विजयवर्गीय के साथ बड़ी संख्या में बीजेपी नेता और कार्यकर्ता नजर आ रहे थे. वहीं विजयवर्गीय ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर जीत के खास टिप्स भी दिए हैं. इसी के साथ विजयवर्गीय ने छिंदवाड़ा में एंट्री करते हुए कमलनाथ को झटका दिया है, जहां अमरवाड़ा विधानसभा के कांग्रेस नेता शहवाल खान ने बीजेपी का दामन थाम लिया.

कांग्रेस में लगातार जारी बैठकों पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, जो बैठकें चल रही है, उनमें यही चर्चा चल रही है की मध्यप्रदेश में उनको उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं, कहां ले लाए उम्मीदवार. इंदौर, जबलपुर, उज्जैन और बहुत सारी ऐसी जगह है, जहां कांग्रेस के पास उम्मीदवार नहीं है, और कोई लड़ने को तैयार नहीं है. इसी के साथ जब कैलाश विजयवर्गीय से छिंदवाड़ा लोकसभा को जीतने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, अबकी बार शुरूआत ही छिंदवाड़ा से होगी.
BJP ने अबकी मध्यप्रदेश में क्लस्टर प्रभारी बनाकर जीत की कहानी गढ़ने की तैयारी की है, जहां इसी के मद्देनजर कैलाश विजयवर्गीय को छिंदवाड़ा लोकसभा की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं अब विजयवर्गीय ने अपनी जिम्मेदारी के तहत छिंदवाड़ा लोकसभा का रूख कर लिया है, जहां विजयवर्गीय के छिंदवाड़ा पहुंचते ही कांग्रेस और कमलनाथ को झटके लगने शुरू हो गए हैं. वहीं अब लोकसभा चुनाव में कम ही वक्त बचा है, जहां छिंदवाड़ा में पहले चरण में मतदान संपन्न होगा.
ये भी पढ़े- 'दो-चार लोग तो कांग्रेस में रहो', BJP में आना चाह रहे नेता से बोले कैलाश विजयवर्गीय












Click it and Unblock the Notifications