कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा और बड़वानी से कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह राठौर भाजपा में शामिल
मध्य प्रदेश में जब से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कमान संभाली है, तब से लगातार कांग्रेस के जिलों में कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़कर भाजपा का दामन थाम रहे हैं। ज्यादातर नेताओं का कहना है कि "राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा" का न्योता ठुकराने के कारण वह कांग्रेस पार्टी को छोड़ रहे हैं।
बता दे बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में बड़वानी से कांग्रेस जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक रहे वीरेंद्र सिंह राठौड़ ने करीब 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा और वरिष्ठ नेता व न्यू ज्वाइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा के सामने छिंदवाडा जिले के साहू समाज के राष्ट्रीय, प्रदेश व जिला पदाधिकारी और कांग्रेस के बड़वानी जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक वीरेन्द्र सिंह राठौर दरबार व जिले के कांग्रेस पदाधिकारी और ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यो से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
BJP में शामिल होने वाले कांग्रेस नेताओं व साहू समाज के राष्ट्रीय, प्रदेश व जिला पदाधिकारियों को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा व न्यू ज्वाइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ नरोत्तम मिश्रा ने पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। छिंदवाड़ा जिले से कांग्रेस के नेता व राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश साहू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अशोक साहू, राष्ट्रीय संगठन मंत्री गिरीश साहू, नगर अध्यक्ष श्री सोनू साहू, युवा जिलाध्यक्ष दीपक साहू, राजनैतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अंबर साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी पार्टी में शामिल हुए हैं।
बड़वानी जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक वीरेन्द्र सिंह राठौर दरबार, मंडल अध्यक्ष संजय गोयल, पूर्व नगर अध्यक्ष किशोरीलाल, सावन मखवाने, महेश जुलवान्या बडो, श्री आदित्य निगवाल, श्री संजू बडोले, श्री राकेश बडोले, जैतराम डेहरिया, वैश्य समाज नगर अध्यक्ष अंतिम अग्रवाल, महामंत्री श्री सलील बंसल, साहू समाज के जिलाध्यक्ष श्री नवनीत साहू, राजेन्द्र सिंह राठौर, श्री सौरभ राठौर सहित बडी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पार्टी का विस्तार हो रहा है- विष्णुदत्त शर्मा
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आज छिंदवाड़ा जिले के सैकड़ों नौजवानों ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। बड़वानी जिला कांग्रेस के 15 वर्षों से अध्यक्ष रहे और पूर्व विधायक श्री वीरेंद्र सिंह दरबार भी अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। मैं सभी का भाजपा परिवार में स्वागत करता हूं। राम नाम की गंगा बह रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश को आगे ले जाने के लिए जारी इस यात्रा में सभी सम्मिलित होने के लिए भाजपा में शामिल हो रहे हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पार्टी का विस्तार हो रहा है। हम सब मिलकर पार्टी को और मजबूत बनाएंगे।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications