Chhindwara News: कांग्रेस MLA के बेटे के खिलाफ FIR दर्ज, बहू मोनिका को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप
Chhindwara News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा परासिया से कांग्रेस विधायक सोहनलाल वाल्मीकि की बहू मोनिका आत्महत्या मामले में अब विधायक पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज हो गया हैं। मोनिका को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगा हैं।
दरअसल मोनिका के घर वाले घटना के बाद से ही विधायक के बेटे आदित्य पर गंभीर आरोप लगा रहे थे। मोनिका की बाहन रितिका ने अपने जीजा आदित्य पर प्रताड़ना के आरोप लगाए थे।

पुलिस को सौंपे गए सबूत और घटना स्थल की अब तक हुई जांच के बाद केस दर्ज किया गया। आरोपी विधायक पुत्र की अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द अरेस्ट कर लिया जाएगा।
विधायक सोहन वाल्मीकि के तीनों बेटे संयुक्त रूप से परासिया में रहते हैं। बड़ा बेटा आदित्य क्षेत्रीय कर्मशाला चांदामेटा में पदस्थ है। आदित्य की शादी दो साल पहले इटारसी निवासी मोनिका से हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications