Chhindwara News : अमरवाडा में बैलगाड़ी से नामांकन करने पहुंच गया उम्मीदवार, लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र
Chhindwara News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की अमरवाडा विधानसभा उपचुनाव में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी देवराबेन भलावी बैलगाड़ी पर बैठकर नामांकन करने पहुंचे। जो आकर्षक का केंद्र बना रहा।
प्रत्याशी नांमाकन दाखिल करने से पहले नामांकन रैली निकाली जिसमें देवराबेन भलावी आदिवासी वेषभूषा में बैलगाड़ी पर सवार होकर एसडीएम कार्यालय पहुचे और फिर अपना नामांकन दाखिल किया है।

नामांकन जमा करने के बाद गोंडवाना गणतंत्र पार्टी प्रत्याशी देवराबेन भालवी ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि आज 19 जून को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का अधिकृत प्रत्यशी होने के नाते मैंने नामांकन दाखिल किया है। मेरे विरोधी पक्ष के विधायक उम्मीदवार हैं, उन्होंने जो नामांकन दाखिल किया है उनके नामांकन में मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष,सांसद और उनका मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से आया। लेकिन बताना चाहता हूं मैं बैलगाड़ी पर आया हूं और मेरे साथ कोई मुख्यमंत्री और सांसद नहीं है यहां मेरे साथ गांव की जानता है जो आपको मुख्यमंत्री और सांसद बना सकती है।
भाजपा के उम्मीदवार राजा कमलेश शाह ने नामांकन दाखिल कर चुके हैं। उनके साथ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा,सांसद विवेक बंटी साहू भी मौजूद थे।
अमरवाड़ा उपचुनाव में जहां भारतीय जनता पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने आपने प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतार चुकी है। उनका नामांकन दाखिल भी हो चुका है वहीं कांग्रेस पार्टी ने धीरेन शाह इनवाती को अपना प्रत्याशी बनाया है। बीते रोज ही धीरेन शाह ने कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन फॉर्म दाखिल किया था। बीजेपी की ओर से कमलेश शाह को प्रत्याशी बनाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications