आजाद भारत में पहली बार... छत्तीसगढ़ की इस सीट पर महिला अधिकारियों ने कराया पूरा चुनाव

Chhattisgarh vidhan sabha chunav: छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण की 70 विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान संपन्न हो गया। इससे पहले 7 नवंबर को पहले चरण में प्रदेश की 20 सीटों के लिए वोट डाले गए थे। पहले चरण की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर छत्तीसगढ़ में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, लेकिन इस बार के चुनाव में एक बात बहुत ही खास और गौरवपूर्ण रही।

दरअसल, इस बार छत्तीसगढ़ की रायपुर नॉर्थ विधानसभा सीट पर मतदान कराने की पूरी जिम्मेदारी महिलाओं के हाथ में थी। आजाद भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ, जब किसी विधानसभा सीट पर चुनाव कराने की हर जिम्मेदारी महिलाओं ने संभाली।

chhattisgarh election 2023 voting

रायपुर नॉर्थ विधानसभा सीट पर मतदान के लिए चुनाव आयोग की तरफ से 201 पोलिंग बूथ बनाए गए थे और सभी संगवारी (पिंक) बूथ थे। सभी पोलिंग बूथ के लिए पीठासीन अधिकारी से लेकर मतदान अधिकारी तक महिलाओं को ही नियुक्त किया था। इस सीट पर चुनाव कराने के लिए कुल 804 महिला कर्मचारियों और अधिकारियों को कमान सौंपी गई थी। इनके अलावा किसी भी आपात स्थिति के लिए 200 महिलाओं को रिजर्व ड्यूटी पर रखा गया था।

बूथों की सुरक्षा भी महिलाओं के हवाले
केवल इतना ही नहीं, चुनाव आयोग ने इस विधानसभा सीट के लिए आब्जर्वर के तौर पर महिला आईएएस अधिकारी विमला आर को नियुक्त किया और साथ ही उनकी लाइजनिंग अधिकारी भी एक महिला ही रखी गईं। सबसे बड़ी बात ये थी कि इस सीट पर ज्यादातर पोलिंग बूथ पर सुरक्षा का जिम्मा भी महिलाओं को सौंपा गया। यहां ये जानना भी जरूरी है कि रायपुर में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भी आईएएस आफिसर रीना बाबा साहेब कंगाले हैं, जिनकी निगरानी में चुनाव संपन्न हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+