Chhattisgarh News: रायपुर में लॉरेंस बिश्नोई के शूटरों ने की फायरिंग, कांग्रेस ने बनाया मुद्दा

Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार को गोली गूंज सुनाई दी है। मिली जानकारी के मुताबिक लारेंश बिश्नोई और अमन साहू गैंग के शूटरों ने कोयला कारोबारी पर गोली चलाने का प्रयास किया है। पुलिस को आशंका है कि दो बार फायरिंग की गई है। कहा जा रहा है कि एक फायरिंग हवा में और दूसरी बार फायरिंग कार की गई। बहरहाल इस मामले के बाद शहर में नाकेबंदी कर दी गई है,वहीं सियासत भी शुरू हो गई है।

रायपुर में शनिवार लगभग सुबह 11 बजे के आसपास तेलीबांधा अंतर्गत पचपेड़ीनाका से तेलीबांधा के बीच सर्विस रोड में एक कारोबारी के ऑफिस के सामने दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति हवाई फायर करते हुए दिखाई दिए। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप मच गया है। हालांकि इस वारदात से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

cg news jpg

कांग्रेस ने उठाये सवाल

राज्य की राजधानी में दिन दहाड़े गोलीकांड होने के बाद सियासत भी शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने बयान जारी करके कहा कि हम शुरू से कह रहे है छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। राज्य में लगातार घटनाएं हो रही है,लेकिन भाजपा सरकार इसे रोकने के लिए उपाय नही कर रही है

कांग्रेस नेता ने सवाल पूछा कि दिनदहाड़े राजधानी में गोलीबारी होती है सरकार कहा है? अपराध रोकने में सरकार का नियंत्रण नही है। दीपक बैज ने कहा कि शहर में गोलीबारी चल रही है और पूरी सरकार अयोध्या गई है। उन्होंने कहा कि इसी मसले को लेकर कांग्रेस 24 जुलाई को विधानसभा का घेराव करेगी।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू हो रहा है। इससे पूर्व आज सीएम विष्णुदेव अपनी पूरी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन करने अयोध्या प्रवास पर हैं।

रायपुर एएसपी सिटी लखन पटले ने बताया कि रायपुर पुलिस ने इसी प्रकार के झारखंड के लारेंश बिश्नोई और अमन साहू गैंग से जुड़े लोगों को पहले भी पकड़ चुकी है। इस घटना में भी इसी गिरोह पर शक है। फिलहाल रायपुर में नाकेबंदी कर शूटरों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें CG Coal Scam: सुप्रीम कोर्ट ने दी IAS रानू साहू और दीपेश टांक को अंतरिम जमानत, पढ़िए छत्तीसगढ़ से जुड़ी अहम खबर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+